Zimbabwe ODI Squad: जिम्बाब्वे क्रिकेट के नए युग की शुरुआत, रिचर्ड नगारवा के बने कप्तान

Zimbabwe ODI Squad: जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश के खिलाफ 3 मैच की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय स्क्वॉड की घोषणा कर दी। बांग्लादेश के खिलाफ इस सीरीज में जिम्बाब्वे नए कप्तान के नेतृत्व में उतरेगी।

Zimbabwe ODI Squad: बांग्लादेश के खिलाफ 6 जुलाई से शुरू हो रहे 3 मैच की वनडे सीरीज के लिए जिम्बाब्वे ने टीम की घोषणा कर दी। 15 सदस्यीय इस स्क्वॉड को तेज गेंदबाज रिचर्ड नगारवा लीड करेंगे। रिचर्ड पहली बार वनडे टीम की कमान संभालेंगे और इस तरह 6 जुलाई से जिम्बाब्वे क्रिकेट के एक नए युग की शुरुआत होगी। इस स्क्वॉड में इनोसेंट काइया की वापसी हुई है जिन्हें टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने का ईनाम मिला है।

ZIMBABWE SQUAD

जिम्बाब्वे की टीम (साभार-X)

नगारवा के अलावा इस बॉलिंग लाइनअप में ब्लेसिंग मुजरबानी, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, अर्नस्ट मसुकु जैसे नाम हैं। स्पिन गेंदबाज के तौर पर इस टीम में रियान बर्ल, वेस्ली मधेवीरे और वेलिंगटन मासाकाद्जा जैसे नाम हैं। इस टीम में दो विकेटकीपर तदिवानाशे मारुमानी और क्लाइव मदांडे हैं। जिम्बाब्वे की टीम करीब एक साल बाद इस फॉर्मेट में वापसी करने जा रही है। पिछले साल अगस्त में उसने श्रीलंका टीम की मेजबानी की थी, जहां उसे हार मिली थी।

End of Feed