ZIM vs AFG 1st ODI Live Streaming: 3 मैच की टी20 सीरीज को 2-1 से अपने नाम करने के बाद अब अफगानिस्तान की टीम जिम्बाब्वे के सामने वनडे में भिड़ेगी। 3 मैच की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब हरारे में खेला जाएगा। लगातार दो वनडे मुकाबला जीत कर अफगानिस्तान के हौसले बुलंद हैं और जिम्बाब्वे को जीत दर्ज करने के लिए अपना बेस्ट देना होगा।
जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान लाइव स्ट्रीमिंग (साभार-X)
वनडे में दोनों टीमों के हालिया प्रदर्शन की बात करें तो जहां अफगानिस्तान ने साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश जैसी टीम के खिलाफ जीत दर्ज की है तो वहीं जिम्बाब्वे भी पाकिस्तान को एक मैच में हराने में कामयाब रहा है। हालांकि, उसे पहले श्रीलंका और फिर पाकिस्तान से सीरीज गंवानी पड़ी थी।
वनडे सीरीज जीतने के बाद भले ही अफगानिस्तान के हौसले बुलंद हैं, लेकिन वनडे की चुनौती अफगानिस्तान के लिए अलग होने वाली है। यदि आप भी इस मुकाबले का आंनद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।
जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे मुकाबला कब खेला जाएगा (ZIM vs AFG 1st ODI Date)
जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे मुकाबला मंगलवार (17 दिसंबर 2024) को खेला जाएगा।
जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे मुकाबला कहां खेला जाएगा। (ZIM vs AFG 1st ODI Venue)
जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब हरारे में खेला जाएगा।
जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (ZIM vs AFG 1st ODI Time)
जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले 12.30 बजे होगा।
जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच पहले वनडे मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (ZIM vs AFG 1st ODI On Tv)
जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच पहले वनडे मुकाबले को टीवी पर नहीं देखा देखा जा सकता है।
जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच पहले वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (ZIM vs AFG 1st ODI Live Streaming)
जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच पहले वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर देखी जा सकेगी।
