क्रिकेट

MI vs RR: युजवेंद्र चहल ने रचा इतिहास, IPL में लगाई विकटों की डबल सेंचुरी

Yuzvendra Chahal 200 IPL Wickets: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 38वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के अनुभवी गेंदबाज ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। वे आईपीएल के इतिहास में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने ऐसा कमाल जयपुर स्थित मानसिंह स्टेडियम में किया है।

Image

युजवेंद्र चहल (फोटो- AP)

Yuzvendra Chahal 200 IPL Wickets: इंडियन प्रीमियर 2024 में सोमवार (22 मार्च 2024) को राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित मैच में राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने आईपीएल में 200 विकेट पूरे कर लिए हैं। वे इस टूर्नामेंट के इतिहास में ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले कोई भी बॉलर इस लीग में ये कमाल नहीं कर पाया है। चहल ने आईपीएल के 153वें मैच में ये बड़ा रिकॉर्ड हासिल किया है।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले जा रहे मैच में युजवेंद्र चहल 8वें ओवर में गेंदबाजी करने आए थे। उस समय मुंबई के तीन विकेट गिर गए थे और टीम परेशानी में थी। ऐसे में चहल ने ओवर की पहली दो गेंदो पर मोहम्मद नबी को छकाया वहीं बाद में तीसरी गेंद पर खुद ही शानदार कैच पकड़कर उन्हें आउट कर दिया। चहल ये विकेट पाने के बाद खुशी से झूम उठे और जमीन पर बैठकर सेलिब्रेशन किया।

आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज युजवेंद्र चहल हैं। चहल ने अब तक इस लीग में 200 विकेट झटके हैं। चहल के अलावा इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ड्वेन ब्रॉवो हैं जिन्होंने कुल 183 विकेट लिए हैं। तीसरे नंबर पर 181 विकेट के साथ पीयूष चावला मौजूद हैं। वहीं टॉप 5 में 173 विकेट के साथ भुवनेश्वर और 172 विकेट के साथ अमित मिश्रा भी शामिल हैं।

(खबर अपडेट की जा रही है)

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article