T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के ज्यादातर खिलाड़ी अमेरिका पहुंच चुके हैं और बाकी खिलाड़ी धीरे-धीरे टीम से जुड़ते जा रहे हैं। 27 मई यानी आज टीम इंडिया के दो और सदस्य अमेरिका के लिए रवाना हुए। अमेरिका के लिए मिशन टी20 वर्ल्ड कप के लिए रवाना होते हुए मुंबई एयरपोर्ट की एक वी़डियो सामने आई है। इस वीडियो में युजवेंद्र चहल और तेज गेंदबाज आवेश खान नजर आ रहे हैं। आवेश खान इस दौरान एयरपोर्ट पर रिंकू सिंह से वीडियो कॉल पर बात करते हुए नजर आ रहे हैं जिसका मतलब है कि रिंकू बाद में टीम इंडिया से जुड़ेंगे।
रिजर्व खिलाड़ी हैं आवेश और रिंकू
आपको बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप के लिए जो 15 सदस्यीय टीम इंडिया का ऐलान किया गया है उसमें युजवेंद्र चहल का नाम तो है, लेकिन आवेश खान और रिंकू सिंह को रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर शामिल किया गया है।
आईपीएल 2024 में आवेश ने किया प्रभावित
आईपीएल 2024 की बात करें तो आवेश खास राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे और उन्होंने अपनी गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया। इस सीजन आवेश ने 15 मैच में 9.59 की इकोनॉमी से गेंदबाजी करते हुए 19 विकेट चटकाए। इतना ही नहीं युजवेंद्र चहल ने भी इस बार 18 विकेट चटकाए हैं। आवेश की टीम क्वालीफायर-2 मुकाबले में हैदराबाद के हाथों हारकर बाहर हो गई थी।
टीम इंडिया- रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह।
इसके अलावा शुभमन गिल, रिंकू सिंह, के अहमद और खलील अहमद और आवेश ख़ान
