वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्स में युवराज सिंह की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी इंडिया चैंपियंस

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 1, 2024, 12:32 AM IST

भारत को दो बार वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले धाकड़ ऑलराउंडर युवराज सिंह इंग्लैंड में आयोजित होने जा रहे वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्स में इंडिया चैंपियंस टीम की कमान संभालेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्स में भाग लेगी इंडिया चैंपियंस टीम
  • युवराज सिंह के हाथों में होगी इंडिया चैंपियंस की कमान
  • कई पूर्व दिग्गज भारतीय खिलाड़ी भी हैं टीम में शामिल

नई दिल्ली: भारत को 2007 में टी20 विश्व कप और 2011 में एकदिवसीय विश्व कप का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले दिग्गज युवराज सिंह की कप्तानी में भारत की पूर्व खिलाड़ियों की टीम ‘इंडिया चैंपियंस’ जुलाई में इंग्लैंड में आयोजित होने वाली ‘वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्स’ में चुनौती पेश करेगी। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) से मान्यता प्राप्त इस टूर्नामेंट में भारत के अलावा इंग्लैंड, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका की पूर्व खिलाड़ियों की टीमें हिस्सा लेंगी।

World Championship of Legends

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स

जर्सी का हुआ अनावरण

'इंडिया चैंपियंस' टीम में युवराज के अलावा हरभजन सिंह, सुरेश रैना, इरफान पठान, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू और यूसुफ पठान जैसे दिग्गज शामिल हैं। भारतीय टीम अपने मैच एजबेस्टन, बर्मिंघम और नॉर्थम्पटनशर में खेलेगी। 'इंडिया चैंपियंस' की जर्सी के अनावरण के मौके पर शुक्रवार को यहां टीम के मालिकों के साथ रैना, पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह और पूर्व लेग स्पिनर राहुल शर्मा मौजूद थे।

End of Feed