क्रिकेट

T20 World Cup 2024: अभ्यास मैच में श्रीलंका ने आयरलैंड को और अफगानिस्तान ने स्कॉटलैंड ने रौंदा

टी20 विश्व कप 2024 के आगाज से पहले शुक्रवार को दो अभ्यास मैच खेले गए। पहले अभ्यास मैच में अफगानिस्तान ने स्कॉटलैंड और दूसरे में श्रीलंका ने आयरलैंड को मात दी।

Image

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम(साभार ACB/ICC)

KEY HIGHLIGHTS
शुक्रवार को टी20 विश्व कप में दो अभ्यास मैच खेले गए
श्रीलंका ने आयरलैंड को 41 रन से दी मात
अफगानिस्तान ने स्कॉटलैंड को 55 रन से हराया

पोर्ट ऑफ स्पेन/लॉडरहिल: टी20 विश्व कप 2024 के आगाज से पहले टूर्नामेंट में भाग ले रही सभी 20 टीमें अपनी तैयारियों को अभ्यास मैचों में परखने और पुख्ता करने उतर रही हैं। शनिवार को अफगानिस्तान-स्कॉटलैंड के बीच पोर्ट ऑफ स्पेन में और श्रीलंका आयरलैंड के बीच अमेरिका के लॉडरहिल में भिड़ंत हुई जिसमें बाजी अफगानिस्तान और श्रीलंका के हाथ लगी।अफगानिस्तान ने स्कॉटलैंड को 55 और श्रीलंका ने आयरलैंड को 41 रन से मात दी।

श्रीलंका ने बनाए 8 विकेट पर 163 रन

अमेरिका के लॉडरहिल में खेले गए मुकाबले में आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 163 रन बना सकी। आयरलैंड की कसी हुई गेंदबाजी के सामने श्रीलंका का

टॉप आर्डर का कोई भी बल्लेबाज टिककर बल्लेबाजी नहीं कर सकी। सधी हुई शुरुआत के बाद लगातार विकेट गिरते रहे। श्रीलंका के लिए अनुभवी एंजेलो मैथ्यूज ने सबसे ज्यादा नाबाद 32 रन बनाए। इसके अलावा कप्तान वनुंदु हसरंगा ने 26 और पूर्व कप्तान दसुन शनाका ने 23 रन की पारी खेली। पथुम निशंका ने 22(15) रन बनाए। आयरलैंड के लिए जोस लिटिल और बैरी मैकार्थी ने 2-2 विकेट लिए। एक-एक सफलता मार्क अडेर, क्रेग यंग, कर्टिस कैंफर और बेन व्हाइट को मिली।

122 रन पर ढेर हुआ आयरलैंड

इसके बाद जीत के लिए 164 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम का भी हाल श्रीलंकाई गेंदबाजों के खिलाफ बेहाल हो गया। पहली विकेट 39 रन के स्कोर पर गंवाने के बाद आयरलैंड के विकेटों की झड़ी लग गई। इसी स्कोर पर दूसरा झटका भी आयरिश टीम को लग गया। आयरिश बल्लेबाजों के बीच छोटी-छोटी साझेदारियां हुईं। लेकिन पूरी टीम अंत में 18.2 ओवर में 122 रन बनाकर ढेर हो गई। कर्टिस कैफंर 26(26) रन बनाकर सबसे सफल आयरिश बल्लेबाज रहे। उनके अलावा अनुभवी कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने 21 रन की पारी खेली। श्रीलंका के लिए पूर्व कप्तान दसुन शनाका ने 23 रन देकर सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। वहीं महीष तीक्ष्णा और वनिंदु हसरंगा ने 2-2 विकेट लिए। एक-एक सफलता दुष्मंथा चमीरा और मतीशा पथिराना को मिली।

अफगानिस्तान ने बनाए 8 विकेट पर 178 रन

वहीं टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। गुरबाज 8 रन बनाकर और इब्राहिम जादरान 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। ऐसे में गुलबदीन नाइब और अजमतउल्लाह ओमरजई ने मोर्चा संभाला और अफगानिस्तान को 106 रन तक पहुंचा दिया। ऐसे में नायब 69(30) रन की आतिशी पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद ओमरजई ने मोर्चा संभाला और टीम को 152 रन तक पहुंचा दिया। वो 48 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद विकेटों की पतझड़ में अफगानिस्तान की टीम 8 विकेट पर 178 रन बना सकी। क्रिस सोल ने स्कॉटलैंड के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। 2 विकेट ब्रैडली क्यूरी के खाते में गए। वहीं एक-एक सफलता ब्रैड व्हील, मार्क वॉट और क्रिस ग्रीव्स के खाते में गए।

123 रन बना सकी स्कॉटलैंड की टीम

जीत के लिए 179 रन रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्कॉटलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। 44 रन पर 5 बल्लेबाज उनके पवेलियन लौट चुके थे। ऐसे में मार्क वॉट ने एक छोर संभाला और पिच पर डटे रहे। लेकिन अफगानिस्तान की फिरकी नहीं झेल पाए। पूरी टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 123 रन बना सकी और 41 रन से मैच गंवा दिया। मार्क वॉट ने सबसे ज्यादा 34 और जॉर्ज मुनसी ने 28 रन बनाए। अफगानिस्तान के लिए करीम जनत और मुजीब उर रहमान ने 2-2 विकेट लिए। एक-एक सफलता नवीन उल हक, राशिद खान, नानगेयलिया खरोटे और अजमतउल्लाह उमरजई ने लिए। स्कॉटलैंड को 55 रन से हार का मुंह देखना पड़ा।

(डेवलपिंग स्टोरी)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article