रोहित-विराट नहीं युवराज सिंह को यशस्वी जायसवाल की चिंता, बोले- शतक के बाद भी बेंच पर बिठाया

Yuvraj Singh on Rohit Virat: युवराज ने टीम मैनेजमेंट से रोहित-विराट के भविष्य पर खुलकर बात करने को कहा। उन्होंने कहा कि अगर 2026 में दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए ये दोनों प्लान का हिस्सा हैं, तो कोच गौतम गंभीर और सेलेक्टर्स को अभी से उनका पूरा साथ देना चाहिए।

Yuvraj Singh on Rohit Virat: इंग्लैंड दौरे पर वनडे सीरीज 1-2 से हारने के बाद टीम इंडिया के भविष्य को लेकर चर्चा तेज है। सबकी निगाहें रोहित शर्मा और विराट कोहली पर हैं, लेकिन पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने सबसे बड़ी चिंता यशस्वी जायसवाल को लेकर जताई है। युवी का मानना है कि पिछले तीन वनडे में दो शतक जड़ने के बावजूद जायसवाल को इंग्लैंड में प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली, जो टीम के लिए खतरे की घंटी है। युवराज ने चेताया कि टीम में सीनियर और जूनियर का बैलेंस जरूरी है। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप का उदाहरण दिया जब चोट की वजह से दो युवा खिलाड़ियों को बिना अनुभव के खेलना पड़ा था।

Yuvraj Yashaswi (1)

युवराज सिंह को यशस्वी जायसवाल की चिंता (फोटो साभार- X/@ybj_19)

'वर्ल्ड कप में अचानक दबाव में आ जाएगा यशस्वी'

'जियोस्टार' से बात करते हुए युवराज ने कहा, "रोहित-विराट से ज्यादा मुझे यशस्वी की चिंता है। अगर वर्ल्ड कप आता है और उसे खेलने का मौका नहीं मिला, तो अचानक उस पर दबाव आ जाएगा।" जायसवाल ने चेन्नई में अफगानिस्तान के खिलाफ नाबाद शतक लगाया था, फिर भी इंग्लैंड में बेंच पर बैठना पड़ा। युवराज ने कहा, "अगर जायसवाल प्लान में है तो उसे वर्ल्ड कप से पहले ज्यादा मैच दो। कल को कोई चोटिल हुआ तो क्या करोगे?"

End of Feed