युवराज सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, गांगुली के नेतृत्व में दिल्ली कैपिटल्स की कोचिंग टीम में हुए शामिल

दिल्ली कैपिटल्स की कोचिंग टीम में नई एंट्री हुई है। युवराज सिंह को इस टीम का नया असिसटेंट बैटिंग कोच बनाया गया है। यह कोचिंग में युवराज सिंह का पहला अनुभव होगा। 2015 में दिल्ली के लिए खेल चुके हैं युवराज।

सिक्सर किंग युवराज सिंह को आईपीएल 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स का असिसटेंट बैटिंग कोच नियुक्त किया गया है। दिल्ली कैपिटल्स के साथ यह उनके कोचिंग का पहला अनुभव होगा। हालांकि, इससे पहले उन्होंने स्वतंत्र रूप से अभिषेक शर्मा और प्रभसिमरन सिंह जैसे कई भारतीय क्रिकेटरों को ट्रेनिंग दी है।

delhi capitals

दिल्ली कैपिटल्स सहायक बैटिंग कोच युवराज सिंह (साभार-X)

2015 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके युवराज को इस टीम ने 16 करोड़ रुपये में खरीदा था। वह उस वक्त आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। युवराज इस टीम में सौरव गांगुली के नेतृत्व में काम करेंगे जिन्हें हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है।

End of Feed