ऑस्ट्रेलिया की अच्छी शुरुआत
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए। डैनियल क्रिश्चियन ने सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने 33 गेंदों का सामना किया और 209.09 की स्ट्राइक रेट से 3 चौके और 7 छक्के की मदद से सबस ज्यादा 69 रन बनाए। वहीं, ओपनिंग करने आए शॉन मार्श ने शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन वे अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 27 गेंदों पर 7 चौके और एक छक्के की मदद से 41 रन बनाए। टीम इंडिया का धवल कुलकर्णी ने 4 ओवर में 48 रन देकर सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए।
टीम इंडिया की शुरुआत खराब, शुरुआती 4 खिलाड़ी रहे फेल
जवाब में खेलने उतरी इंडिया चैम्पियंस ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 176 रन बना सकी। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम के शुरुआती बल्लेबाज फेल रहे। रॉबिन उथप्पा 12 रन, इरफान पठान 9 रन, सुरेश रैना 12 रन और कप्तान युवराज सिंह सिफ्र 19 रन बनाकर आउट हो गए। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए यूसुफ पठान ने तूफानी पारी खेलकर टीम को संभाला और अपना अर्धशतक भी पूरा किया। उन्होंने 162.5 की स्ट्राइक रेट से 48 गेंदों पर 11 चौके और एक छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 78 रन बनाए। इसके बाद अंबाती रायडू ने 17 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 26 रन की नाबाद पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की पीटर सिडल और नाथन कूल्टर-नाइल ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट चटकाए।
