सर्वश्रेष्ठ अभी बाकी है... लॉर्ड्स में टेस्ट शतक लगाने वाली पहली महिला बल्लेबाज बनकर यास्तिका भाटिया ने क्या कुछ कहा- VIDEO

Yastika Bhatia Interview After Historical Century At Lord's: भारत और इंग्लैंड की महिला टेस्ट टीमों के बीच लॉर्ड्स के मैदान पर 142 सालों में पहली बार कोई महिला टेस्ट मैच खेला जा रहा है और इसमें भारतीय बल्लेबाज यास्तिका भाटिया ने शतक लगाकर नया इतिहास रच दिया। इस यादगार पारी के बाद यास्तिका ने क्या कुछ कहा है, यहां पढ़िए और देखिए वीडियो।

Yastika Bhatia Interview: प्रतिष्ठित लॉर्ड्स स्टेडियम में टेस्ट शतक लगाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया का मानना है कि उनका "सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आना अभी बाकी है।" भाटिया ने इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में 158 गेंद पर 113 रन बनाए, जिसके बाद भारत ने तीसरे दिन चायकाल के ठीक पहले अपनी दूसरी पारी घोषित कर दी और मेजबान इंग्लैंड के सामने 457 रन का विशाल लक्ष्य रखा।

Yastika Bhatia reflects on her historical century knock at lords women test

यास्तिका भाटिया (X/BCCI)

भाटिया ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद पत्रकारों से कहा, "यह (लॉर्ड्स में शतक बनाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनना) अविश्वसनीय है क्योंकि छह महीने पहले मैं पूरी तरह से विपरीत स्थिति में थी और अगर तब किसी ने कहा होता कि मेरा नाम लॉर्ड्स के सम्मान बोर्ड में होगा तो मैं इस पर विश्वास नहीं करती।"

End of Feed