पहले आयरलैंड और फिर इंग्लैंड के खिलाफ करारी हार ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या टीम मैनेजमेंट ने टी20 टीम की ट्रांजिशन में कोई जल्दबाजी कर दी। क्या 2026 में टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी दिलाने वाले सूर्यकुमार यादव को एक औक मौका दिया जाना चाहिए था? क्योंकि जबसे श्रेयस अय्यर ने टीम की कमान संभाली है, टीम इंडिया एकाध जीत के लिए भी तरस रही है। पहले आयरलैंड जैसी कमजोर टीम ने सूपड़ा साफ कर दिया तो उसके बाद इंग्लैंड ने पहली बार टीम इंडिया के खिलाफ बाइलेटरल टी20 सीरीज जीत ली। लेकिन इन तमाम सवालों के बीच एक सवाल यह भी है कि क्या कप्तानी से हटाए जाने के बाद टीम इंडिया में सूर्यकुमार यादव की वापसी का दरवाजा पूरी तरह से बंद हो चुका है या फिर कोई गुंजाइश है जिससे ये वर्ल्ड चैंपियन कप्तान दोबारा ब्ल्यू जर्सी में खेल सकता है। बीसीसीआई सूत्र के हवाले से ऐसा बिल्कुल नहीं है। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने के बाद वह अब भी वापसी कर सकते हैं।
सूर्या की वापसी पर क्या सोचती है बीसीसीआई
सूर्यकुमार यादव की वापसी के बारे में बीसीसीआई के एक सूत्र ने बिना नाम लिए एएनआई से बात करते हुए कहा कि अगर घरेलू क्रिकेट में वह अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो उन्हें दोबारा टीम में कंसिडर किया जा सकता है। 'सूर्यकुमार यादव के लिए टीम इंडिया के दरवाजे अब भी खुले हैं। वह भले ही टीम के मौजूदा स्कीम में ना हों, लेकिन घरेलू क्रिकेट के माध्यम से वह अब भी वापसी कर सकते हैं।'
टाइम्सनाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- रोहित-विराट पर दुनिया की नजरें, इंग्लैंड के खिलाफ अब वनडे की बारी, जानिए पहले मैच की जानकारियां
कितनी मुश्किल है सूर्या की वापसी
बीसीआई भले ही सूर्यकुमार यादव को कंटेशन में गिनती हो, लेकिन प्रैक्टिकिली यह इतना आसान नहीं है। टी20 फॉर्मेट में पहले ही युवा खिलाड़ियों की भरमार है जो एक मौका पाने के लिए तरस रहे हैं। ऐसे में करीब 36 साल के सूर्या को दोबारा कंसिडर किया जाए, इसकी संभावना कम लगती है।
