T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में अपनी अलग छाप छोड़ सकते हैं जायसवाल सहित ये युवा खिलाड़ी

T20 World Cup: 2 जून से टी20 वर्ल्ड कप का आगाज हो रहा है। इस वर्ल्ड कप में जहां रोहित और विराट जैसे सुपरस्टार खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे वहीं कुछ युवा खिलाड़ी भी अपनी छाप छोड़ सकते हैं। ऐसे ही कुछ युवा खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज 2 जून से होने वाला है। 29 जून तक चलने वाले क्रिकेट के इस महाकुंभ में इस बार 20 टीम भाग ले रही है। इस बार इस टूर्नामेंट में विराट और रोहित जैसे सुपरस्टार खिलाड़ी के साथ कई एक्साइटिंग युवा खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ते नजर आएंगे। आइए नजर डालते हैं उन युवा खिलाड़ियों पर जो इस बार टी20 वर्ल्ड कप में एक्शन होंगे।

cricket news hindi, खेल समाचार, sports news in hindi

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में युवा खिलाड़ी (साभार-ICC)

भारत: यशस्वी जयसवाल (बल्लेबाज)

यशस्वी जयसवाल एक होनहार युवा बल्लेबाज हैं जिन्होंने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों जगह कम वक्त में अपनी छाप छोड़ी है। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और दबाव में शानदार क्रिकेट खेलने की कला ने उन्हें विश्वसनीय खिलाड़ी के रूप में लोकप्रियता दिलाई है। इतनी कम उम्र में यशस्वी की तकनीकी कौशल और परिपक्वता देखकर टी20 वर्ल्ड कप में उनकी बल्लेबाजी पर सबकी नजर होगी।

End of Feed