क्रिकेट

IND vs BAN: अपनी धीमी पारी से खुश हुए यशस्वी जायसवाल, बोले- ऐसी परिस्थितियां ही बनाएगी बड़ा खिलाड़ी

Yashasvi Jaiswal reacts to his innings: भारतीय टीम के युवा सितारे यशस्वी जायसवाल ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में एक शानदार पारी खेली। उन्होंने अपनी इस इनिंग पर खुशी भी व्यक्त की है और जायसवाल के मुताबिक ऐसी ही पारियां उन्हें महान खिलाड़ी बनाएगी।

Image

यशस्वी जायसवाल (फोटो- AP)

Yashasvi Jaiswal reacts to his innings: यशस्वी जायसवाल ने अपने आक्रामक अंदाज को काबू में रखते हुए बांग्लादेश के खिलाफ गुरवार को पहले टेस्ट में तेज गेंदबाजी के अनुकूल हालात में 56 रन की पारी खेलने के बाद कहा कि इस तरह का अनुभव उन्हें मजबूत और भविष्य में सभी परिस्थितियों में खेलने वाला खिलाड़ी बनाएगा।

सलामी बल्लेबाज जायसवाल के अर्धशतक और बाएं हाथ के साथी बल्लेबाज ऋषभ पंत के साथ उनकी 62 रन की साझेदारी से भारत ने 10 ओवर के भीतर 34 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद अपनी स्थिति में सुधार किया।जायसवाल ने दिन का खेल खत्म होने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि 'इन परिस्थितियों में वहां जाकर खेलना शानदार था। इससे मैं मजबूत बनूंगा और मैं इससे सीखूंगा कि इन सभी परिस्थितियों में कैसे खेलना है और अपनी पारी की योजना कैसे बनानी है।'

मैं टीम के हिसाब से बैटिंग करना पसंद करता हूं- जायसवाल

यशस्वी जायसवाल ने कहा कि - 'मैं टीम की जरूरत के हिसाब से बल्लेबाजी करने की कोशिश करता हूं और उसी के हिसाब से अपने खेल में बदलाव करता रहता हूं। अगर शुरुआत में विकेट गिर जाएं तो मैं कैसे बल्लेबाजी कर सकता हूं? जब रन बन रहे हों तो मैं कैसे बल्लेबाजी कर सकता हूं?'

जायसवाल ने माना कि शुरुआती कुछ सत्र में गेंदबाजों को कुछ मदद मिली जिससे भारतीय बल्लेबाजों को सतर्क रुख अपनाना पड़ा।उन्होंने कहा - 'मुझे लगता है कि शुरू में गेंद थोड़ी मूव कर रही थी और थोड़ी सीम कर रही थी और कम उछाल था इसलिए हमने अपना समय लिया। लेकिन अगर आप आखिरी सत्र को देखें तो हमने काफी अच्छा स्कोर किया और मुझे लगता है कि हम इस समय अच्छी स्थिति में हैं।'

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article