क्रिकेट

यशस्वी जायसवाल बने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में ये धमाल करने वाले पहले प्लेयर, लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 7, 2024, 04:39 PM IST

Yashasvi Jaiswal World Record: यशस्वी जायसवाल के नाम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में वो कारनामा कर दिखाया है जो उनसे पहले दुनिया का और कोई बल्लेबाज एक चक्र में नहीं कर पाया।

Image

यशस्वी जायसवाल

Photo : AP

धर्मशाला: भारत के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में वो कारनामा कर दिखाया जो उनसे पहले और कोई नहीं कर पाया। यशस्वी डब्लूटीसी के इतिहास में एक चक्र में एक हजार से ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। धर्मशाला टेस्ट की पहली पारी में जैसे ही जायसवाल ने 29 रन बनाते ही यह उपलब्धि अपने नाम कर ली। इसके अलावा भी उन्होंने कई बड़े भारतीय टेस्ट रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

सबसे तेज एक हजार रन बनाने वाले भारतीय

यशस्वी 58 गेंद में 57 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 5 चौके और 3 छक्के जड़े। यशस्वी ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 9 मैच की 16 पारियों में 1 बार नाबाद रहते हुए 1024 रन 73.14 के औसत और 69.89 के स्ट्राइक रेट से बना लिए हैं। उन्होंने इस दौरान 3 शतक और 4 अर्धशतक जड़े हैं। यशस्वी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 218 रन उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। यशस्वी जायसवाल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे कम मैच में एक हजार रन पूरे करने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने करियर के नौवें टेस्ट मैच में ये उपलब्धि हासिल की।

एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले प्लेयर

यशस्वी ने 56 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। यशस्वी ने इस दौरान 4 चौके और 3 छक्के जड़े। इसके साथ ही यशस्वी ने एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के 92 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले ये रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज था। सचिन तेंदुलकर ने 25 छक्के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जड़े थे। अब इंग्लैंड के खिलाफ 26 छक्के जड़कर यशस्वी एक कदम उनसे आगे निकल गए हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन

यशस्वी जायसवाल इंग्लैंड के खिलाफ एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर भी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा। विराट ने इंग्लैंड के खिलाफ 655 रन बनाए थे। अब यशस्वी के इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में 712 रन हो गए हैं।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article