ICC T20 रैंकिंग में चमके यशस्वी-अक्षर, टॉप- 10 में मारी एंट्री

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 17, 2024, 06:33 PM IST

ICC T20 Rankings: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज के बीच आईसीसी द्वारा टी20 रैंकिंग जारी कर दी गई है। इसमें अक्षर पटेल और यशस्वी जायसवाल को बंपर फायदा हुआ है।

ICC T20 Rankings: अफगानिस्तान के खिलाफ चल रही श्रृंखला के शुरूआती दो मैच में प्रदर्शन की बदौलत भारत के बायें हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल बुधवार को ताजा जारी आईसीसी पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रैंकिंग में अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ पांचवें स्थान पर पहुंच गये जबकि सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भी छठे स्थान पर पहुंचने में सफल रहे।

Yashasvi Jaiswal Axar Patel

यशस्वी जायसवाल अक्षर पटेल (फोटो- AP)

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैच की श्रृंखला में पहले दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में समान छह विकेट से जीत हासिल की जिसमें पटेल ने 23 रन देकर दो और 16 रन देकर दो विकेट प्राप्त किये। इससे वह आल राउंडर खिलाड़ियों की सूची में दो पायदान के उछाल से 16वें स्थान पर पहुंच गये।

End of Feed