कौन हैं जिंबाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले यश ठाकुर?

जानिए कौन हैं 27 साल के युवा तेज गेंदबाज यश ठाकुर जिन्हें जिंबाब्वे के खिलाफ सीरीज के हरारे में खेले जा रहे दूसरे टी20 मुकाबले में डेब्यू का मौका मिला है।

हरारे: जिंबाब्वे के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में 27 साल के तेज गेंदबाज यश ठाकुर को टीम इंडिया के लिए टी20आई डेब्यू करने का मौका दिया। यश भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय टी20 में प्रतिनिधित्व करने वाले 124वें खिलाड़ी बने। उनसे पहले राजस्थान के अशोक शर्मा ने सीरीज के पहले मुकाबले में डेब्यू किया था। उनकी जगह दूसरे टी20 में यश ठाकुर को कप्तान श्रेयस अय्यर ने प्लेइंग-11 में शामिल किया है।

Yash Thakur

यश ठाकुर (फोटो क्रेडिट BCCI X)

साल 2017 में किया था विदर्भ के लिए डेब्यू

आईपीएल, घरेलू क्रिकेट और 'इंडिया ए'के श्रीलंका दौरे पर शानदार गेंदबाजी से छाप छोड़ने वाले यश ठाकुर जसप्रीत बुमराह को अपना आदर्श मानते हैं। यश ठाकुर ने साल 2017 में विदर्भ के लिए करियर की शुरुआत पंजाब के खिलाफ लिस्ट ए मुकाबले के साथ की थी। इसके बाद उन्होंने साल 2028 में छत्तीसगढ़ के खिलाफ रायपुर में प्रथम श्रेणी डेब्यू किया। 9 साल से वो घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं और एक बेहतरीन गेंदबाज के रूप में अपनी पहचान बनाने में सफल रहे। ठाकुर ने अबतक खेले 32 फर्स्ट-क्लास मैचों में 93 विकेट और 57 लिस्ट-ए मुकाबलों में 90 विकेट अपने नाम किए हैं।

End of Feed