WWE के दिग्गज पहलवान जॉन सीना (John Cena) ने अपने इंस्टाग्राम पर विराट कोहली (Virat Kohli) की तस्वीर शेयर कर उन्हें सम्मान दिया है। गौरतलब है कि विराट कोहली ने टी20 विश्व कप की अंगूठी दिखाई और वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ आरसीबी के आईपीएल मैच से पहले सीना के मशहूर 'यू कांट सी मी' मूव की नकल की थी।
भारतीय फैंस ने कोहली पर जॉन सीना की पोस्ट को खूब पसंद किया और उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर विराट कोहली की लोकप्रियता का जश्न मनाया। यह पहली बार नहीं है जब जॉन सीना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर विराट कोहली की तस्वीर शेयर की है।
आईपीएल में विराट और RCB का जलवा
विराट कोहली आईपीएल 2025 में शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने चार मैचों में 164 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। टीम ने सामूहिक रूप से भी अच्छा प्रदर्शन किया है, चार में से तीन मैच वे जीत चुके हैं। आरसीबी ने CSK को हराकर चेन्नई में जीत का 17 साल का सूखा खत्म किया, जबकि उन्होंने एक दशक में वानखेड़े स्टेडियम में MI पर अपनी पहली जीत भी दर्ज की।
जॉन सीना भी खिताब की ओर बढ़ते हुए
इस बीच, जॉन सीना निर्विवाद WWE चैम्पियनशिप के लिए कोडी रोड्स से मुकाबला करेंगे, जो कि उनकी रिकॉर्ड 17वीं विश्व खिताब जीत होगी अगर वो 20 अप्रैल को नेवादा में रेसलमेनिया 41 में जीत हासिल कर लेते हैं।
