क्रिकेट

WTC Final: रिजर्व प्लेयर्स के रूप में सामने आए इन पांच युवा खिलाड़ियों के नाम, इस गेंद से खेला जाएगा फाइनल

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 27, 2023, 07:00 PM IST

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 से 11 जून के बीच खेले जाने वाले आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। ऐसे में अब स्टैंडबाई प्लेयर्स के नाम भी सामने आ गए हैं जिन्हें तैयार रहने को कहा गया है।

Image

बीसीसीआई

मुंबई: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे संस्करण का फाइनल लंदन के ओवल मैदान पर 7 से 11 जून के बीच खेला जाएगा। भारतीय टीम का ऐलान 24 अप्रैल को हो चुका है। ऐसे में सूत्रों के हवाले से रिजर्व खिलाड़ी के रूप में तैयार रहने वाले खिलाड़ियों की सूची भी सामने आ रही है। इस रिजर्व खिलाड़ियों की इस सूची में दो विशेषज्ञ बल्लेबाज, दो विशेषज्ञ गेंदबाज और एक विकेटकीपर का नाम शामिल है। ये सभी फिलहाल आईपीएल में शिरकत कर रहे हैं।

ये खिलाड़ी हो सकते हैं रिजर्व प्लेयर

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबि, सरफराज खान, ईशान किशन, रुतुराज गायकवाड़, मुकेश कुमार और नवदीप सैनी को स्टैंडबाई प्लेयर के रूप में तैयार रहने को कहा गया है। रुतुराज गायकवाड़ और सरफराज खान जहां विशेषज्ञ बल्लेबाज हैं। वहीं मुकेश कुमार और नवदीप सैनी स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाज हैं। ईशान किशन को रिजर्व विकेटकीपर के रूप में टीम के साथ रहेंगे।

अभ्यास मैच खेल सकती है टीम इंडिया

भारतीय टीम फाइनल मुकाबले से पहले एक अभ्यास मैच खेल सकती है। आईपीएल का लीग दौर 23 मई को खत्म हो जाएगा। जो टीमें प्लेऑफ के लिए क्लालीफाइ नहीं कर पाएंगी उनके टेस्ट टीम में शामिल खिलाड़ियों को पहले ही इंग्लैंड रवाना कर दिया जाएगा। जहां वो फाइनल के लिए तैयारी शुरू कर सकेंगे। अभ्यास मैच कब, कहां और किसके खिलाफ खेला जाएगा इसकी पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है।

धोनी से ली गई थी रहाणे के चयन पर सलाह

आईपीएल में अपने बल्ले से धमाल मचा रहे अजिंक्य रहाणे की टेस्ट टीम में वापसी हुई है। बताया जा रहा है कि एमएस धोनी से रहाणे के टेस्ट टीम में चयन को लेकर चयन समिति और टीम मैनेजमेंट ने सलाह ली थी।

ड्यूक बॉल से खेला जाएगा फाइनल

आम तौर पर भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें टेस्ट क्रिकेट में एक दूसरे से भिड़ती हैं तो कोकोबुरा या एसजी टेस्ट गेंदों का इस्तेमाल मैच में होता है। लेकिन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला न्यूट्रल वेन्यू पर खेला जा रहा है ऐसे में इस मैच में गेंद भी न्यूट्रल वेन्यू वाली ही इस्तेमाल होगी। इंग्लैंड में ड्यूक की गेंद से रेड बॉल क्रिकेट खेली जाती है। ऐसे में फाइनल में भिड़ने जा रही दोनों टीमों घरेलू गेंद वाला फायदा भी नहीं मिलेगा।

नवीन चौहान
नवीन चौहान author

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों स... और देखें

End of Article