क्रिकेट

WTC Final 2023: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पर बड़ा अपडेट, जानें कब रवाना होगी टीम इंडिया

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Apr 24, 2023, 08:45 PM IST

WTC Final 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला जून में खेला जाएगा। भारत दूसरी बार फाइनल में पहुंचा है जबकि ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार फाइनल में जगह बनाई है। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच के लिए अपने स्क्वॉड की भी घोषणा कर दी है। टीम इंडिया को लेकर एक खबर सामने आ रही है।

Image

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

Photo : Twitter

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का दूसरा फाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ओवल लंदन में खेला जाएगा। 7-11 जून के बीच होने वाले इस फाइनल को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। आपको बता दें कि टीम इंडिया लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची है तो ऑस्ट्रेलिया पहली बार दावेदारी पेश करेगी।

टूकड़ों में रवाना होगी टीम

इनसाइड स्पोर्ट्स की रिपोर्ट की मानें तो टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ सभी सपोर्टिंग स्टाफ के साथ 23-24 मई को लंदन के लिए रवाना हो जाएंगे। उनके साथ कुछ खिलाड़ी भी होंगे जो मौजूदा आईपीएल के ऐसी टीम से होंगे जो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी होगी। बाकी टीम के सदस्य उन्हें आईपीएल के बाद ज्वाइन करेंगे। 1 जून से ट्रेनिंग कैंप शुरू हो जाएगा और रोहित शर्मा समेत बाकी खिलाड़ी इससे पहले टीम से जुड़ जाएंगे।

मई के आखिरी हफ्ते में जाएंगे द्रविड़

बीसीसीआई अधिकारी ने इनसाइड स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा 'राहुल मई के अंतिम सप्ताह में 23-24 मई के आस-पास लंदन के लिए रवाना होंगे। खिलाड़ी अपनी आईपीएल प्रतिबद्धताओं के बाद रवाना होंगे। कुछ लोग द्रविड़ के साथ चले जाएंगे क्योंकि उनका आईपीएल अभियान समाप्त हो जाएगा।'

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की बात करें को ऑस्ट्रेलिया ने अपने स्क्वॉड की घोषणा कर दी है, लेकिन टीम इंडिया की घोषणा मई के पहले हफ्ते में किए जाने की उम्मीद है। टीम की घोषणा चार सदस्यीय सेलेक्शन टीम शिव सुंदर दास की अगुआई में की जाएगी।

सेलेक्टर के सामने सबसे बड़ी चुनौती श्रेयस अय्यर का रिप्लेसमेंट ढूंढने की होगी जो इंजरी के कारण पहले ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से बाहर हो चुके हैं। टीम इंडिया के पास अजिंक्य रहाणे और सूर्यकुमार यादव के रुप में दो विकल्प मौजूद है। सूर्यकुमार यादव के पास टेस्ट खेलने का अनुभव कम है जबकि अजिंक्य रहाणे जबरदस्त फॉर्म में हैं। वह आईपीएल के इस सीजन में विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article