अय्यर और इशान की अनदेखी पर रिद्धिमान साहा ने कहा, किसी को नहीं किया जा सकता बाध्य

  • Agency by: भाषा
  • Updated Mar 1, 2024, 12:12 AM IST

रिद्धिमान साहा ने श्रेयस अय्यर और इशान किशन को घरेलू क्रिकेट नहीं खेलने की सजा दिए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है किसी को भी घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता।

कोलकाता: भारत के अनुभवी विकेटकीपर रिद्धिमान साहा ने गुरुवार को कहा कि अगर कोई क्रिकेटर घरेलू क्रिकेट में नहीं खेलना चाहता तो कुछ भी ‘जबरदस्ती’ नहीं किया जा सकता। उन्होंने हालांकि कहा कि घरेलू क्रिकेट आधार है और हर खिलाड़ी को आगे बढ़ने के लिए इसे पर्याप्त महत्व देना चाहिए।

Ishan Kishan Shreyas Iyer

इशान किशन और श्रेयस अय्यर

साहा की प्रतिक्रिया इशान किशन और श्रेयस अय्यर को बुधवार को 2023-24 सत्र के लिए केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची से बाहर किए जाने के बाद आई। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक बयान में कहा था कि इशान और अय्यर के नाम पर विचार नहीं किया गया।

End of Feed