RCB Vs DC Womens WPL Final Highlights: दिल्ली कैपिटल्स को रोमांचक फाइनल में मात देकर दूसरी बार आरसीबी बनी WPL चैंपियन, मंधाना और वॉल ने लिखी जीत की इबारत
दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी के खिलाफ टॉस हारने के बाद खिताबी मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 203 रन का स्कोर खड़ा किया है। दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा 57(37) रन की पारी कप्तान जेमिमा रोड्रिग्ज ने खेली। वहीं 44(25) रन लॉरा वोलवर्ट, 35(15) शिनेल हेनरी और 39(30) रन की पारी लिजेल ली ने खेली। शेफाली वर्मा ने 20(13) रन बनाए। दिल्ली के लिए सयाली सतघरे, अरुंधती रेड्डी और नेडिन डि क्लार्क ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। खिताब जीतने के लिए आरसीबी को 204 रन का विशाव लक्ष्य मिला है।
विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन का फाइनल मुकाबला आज वडोदरा के वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। दूसरे सीजन की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और लगातार चौथी बार फाइनल में पहुंचने वाली दिल्ली कैपिटल्स के बीच भिड़ंत हो रही है। आरसीबी की कमान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) के हाथों में है वहीं दिल्ली की कप्तानी जेमिमा रोड्रिग्स (Jemimah Rodrigues) संभाल रही हैं। आरसीबी ने सीजन में शानदार प्रदर्शन किया और 8 मैच में से 6 में जीत दर्ज करते सीधे फाइनल में पहुंचने में सफल रही। वहीं लीग दौर में 8 में से 4 मैच जीतकर तीसरे पायदान पर रही दिल्ली कैपिटल्स की टीम 8 मैच में से चार मैच जीतने में सफल रही और एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात जायंट्स को पटखनी देकर लगातार चौथी बार फाइनल में एंट्री करने में सफल रही।
आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। दोनों ने फाइनल मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है।
ऐसी है फाइनल मुकाबले के लिए दोनों की प्लेइंग-11:
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग-11: स्मृति मंधाना (कप्तान), ग्रेस हैरिस, जॉर्जिया वोल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, नादिन डी क्लार्क, पूजा वस्त्रकार, श्रेयंका पाटिल, सयाली सतघरे, अरुंधति रेड्डी, लॉरेन बेल
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11: शेफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लौरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमाह रोड्रिग्स (कप्तान), मारिज़ैन कप्प, चिनेले हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, नंदनी शर्मा, एन श्री चरणी।
ऐसी है दोनों टीम:
दिल्ली कैपिटल्स: जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), तानिया भाटिया, (विकेटकीपर), लुसी हैमिल्टन, चिनेले हेनरी, मारिजान काप, अलाना किंग, लिजेल ली, मिन्नू मणि, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, शैफाली वर्मा, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, प्रगति सिंह, एडडला स्रुजाना, लौरा वोलवार्ट।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना (कप्तान), लॉरेन बेल, नादिन डी क्लर्क, ऋचा घोष (विकेटकीपर), ग्रेस हैरिस, दयालन हेमलता, गौतमी नाइक, श्रेयांका पाटिल, कुमार प्रथ्योशा, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, सयाली सतघरे, लिन्से स्मिथ, पूजा वस्त्राकर, जॉर्जिया वोल, राधा यादव।
rcb vs dc ipl 2026 scorecard live: साल 2024 में बनी चैंपियन
विमेंस प्रीमियर लीग का पहली बार खिताब आरसीबी ने 2024 में जीता था इसके दो साल बाद आरसीबी दूसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा करने में सफल हुई है।rcb vs dc ipl 2026 scorecard live: राधा यादव ने जड़ा विजयी चौका
राधा यादव ने पारी के 20वें ओवर में तीसरी और चौथी गेंद पर चौका जड़कर टीम को खिताबी जीत दिलाई। 19वें ओवर में मिनु मणि ने उनका कैच छोड़ दिया जो टीम को भारी पड़ गया। राधा 5 गेंद में 12 रन बनाकर नाबाद रहीं।rcb vs dc ipl 2026 scorecard live: आरसीबी ने दूसरी बार जीता खिताब
आरसीबी ने जीत के लिए 204 रन के लक्ष्य को 19.4 ओवर में हासिल करके दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया।rcb vs dc ipl 2026 scorecard live: जीत के लिए 6 गेंद में आरसीबी को चाहिए 10 रन
दूसरी खिताबी जीत के लिए आरसीबी को 6 गेंद में 10 रन बनाने हैं। डि क्लार्क 6(4) और राधा यादव 4(3) रन बनाकर खेल रही हैं।rcb vs dc ipl 2026 scorecard live: स्मृति मंधाना की हेनरी ने बिखेरी गिल्लियां
स्मृति मंधाना 19वें ओवर की चौथी गेंद पर शिनेल हेनरी की गेंद पर बोल्ड हो गईं। मधाना 87 (41) रन बनाकर पवेलियन लौटीं। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और 3 छक्के जड़े।rcb vs dc ipl 2026 scorecard live: जीत के लिए आरसीबी को चाहिए 12 गेंद में 18 रन
आरसीबी ने 204 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 18 ओवर में 186 रन बना लिए हैं। स्मृति मंघाना 87(40) और नादिन डि क्लार्क 1(1) रन बनाकर खेल रहे हैं।rcb vs dc ipl 2026 scorecard live: जीत के लिए आरसीबी को चाहिए 18 गेंद में 27 रन
दूसरी खिताबी जीत के लिए आरसीबी के 18 गेंद में 27 रन और बनाने हैं। ऋचा घोष ऋचा 2 (2) और मंधाना ने 83(39) रन बनाकर खेल रही हैं।rcb vs dc ipl 2026 scorecard live: जॉर्जिया वॉल की पारी हुई खत्म, मणी का बनीं शिकार
174 के स्कोर पर आरसीबी को दूसरा झटका जॉर्जिया वॉल के रूप में लगा। मिनु मणी की गेंद पर शेफाली ने वॉल का कैच लपका। वॉल 79 (54) रन बना सकीं। इस पारी में उन्होंने 14 चौके जड़े।rcb vs dc ipl 2026 scorecard live: जीत से 35 रन दूर आरसीबी
आरसीबी ने जीत के लिए 204 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 16 ओवर में एक विकेट पर 169 रन बना लिए हैं। जॉर्जिया वॉल 79 (53) और कप्तान स्मृति मंधाना 77 (36) रन बनाकर खेल रही हैं। दूसरी खिताबी जीत के लिए आरसीबी को 24 गेंद में 35 रन और बनाने हैं।rcb vs dc ipl 2026 scorecard live: आरसीबी ने 15 ओवर में बनाए 161 रन
आरसीबी ने 15 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 161 रन बना लिए हैं। स्मृति मंधाना 75 (33) और जॉर्जिया वॉल 74 (50) रन बनाकर खेल रही हैं। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 150 रन की साझेदारी हो चुकी है।rcb vs dc ipl 2026 scorecard live: आरसीबी ने 13 ओवर में बनाए 135 रन
आरसीबी ने जीत के लिए 204 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 13 ओवर में एक विकेट पर 135 रन बना लिए हैं। जॉर्जिय वॉल 66(45) और स्मृति मंधाना 56(26) रन बनाकर खेल रही हैं।rcb vs dc ipl 2026 scorecard live: आरसीबी ने 12 ओवर में बनाए 124 रन
आरसीबी ने जीत के लिए 204 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 124 रन 12 ओवर में बना लिए हैं। जॉर्जिया वॉल 61 और मंधाना 51 रन बनाकर खेल रही हैं।60 (41b 11x4)
Smriti Mandhana 51 (24b 5x4 3x6)
rcb vs dc ipl 2026 scorecard live: आरसीबी ने 7 ओवर में बनाए 71 रन
आरसीबी ने जीत के लिए 204 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 71 रन बना लिए हैं। मंधाना 23 (11) और जॉर्जिया वॉल 36 (24) रन बनाकर खेल रही हैं।rcb vs dc ipl 2026 scorecard live: आरसीबी ने बनाए एक ओवर में 9 रन
आरसीबी ने एक ओवर में बगैर किसी नुकसान पर 9 रन बना लिए हैं। ग्रेस हैरिस 9 (6) रन बनाकर खेल रही हैं।rcb vs dc ipl 2026 scorecard live: आरसीबी ने बनाए 4 विकेट पर 203 रन
आरसीबी के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 203 रन का स्कोर खड़ा किया है। दूसरी खिताबी जीत के लिए आरसीबी को 204 रन का विशाल लक्ष्य मिला है। यह डब्लूपीएल फाइनल में किसी भी टीम का बनाया सबसे बड़ा स्कोर है।rcb vs dc ipl 2026 scorecard live: शेफाली वर्मा बनीं अरुंधती रेड्डी का शिकार
दिल्ली कैपिटल्स को पहला झटका छठे ओवर की पांचवीं गेंद पर शेफाली वर्मा के रूप में लगा। शेफाली अरुंधती रेड्डी की गेंद पर विकेट के पीछे ऋचा घोष के हाथों लपकी गईं। शेफाली ने 20 (13) रन बना सकीं। 49 के स्कोर पर दिल्ली को पहला झटका लगा। पॉवरप्ले का अंत दिल्ली ने 1 विकेट पर 53 रन के साथ किया। लीजेल ली 22(22) और वुलफार्ट 4(1) रन बनाकर खेल रही हैं।rcb vs dc ipl 2026 scorecard live: दिल्ली कैपिटल्स ने 5 ओवर में बनाए 36 रन
दिल्ली कैपिटल्स ने 5 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 36 रन बना लिए हैं। लीजेल ली 22(22) और शेफाली वर्मा 8(8) रन बनाकर खेल रही हैं।rcb vs dc ipl 2026 scorecard live: दिल्ली कैपिटल्स ने 4 ओवर में बनाए 29 रन
दिल्ली कैपिटल्स ने 4 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 29 रन बना लिए हैं। लिजेल ली 17(18) और शेफाली वर्मा 6(6) रन बनाकर खेल रही हैं। चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर शेफाली को सयाली सतघरे ने जीवनदान दिया। इस ओवर में उन्होंने 20 रन भी लुटाए।rcb vs dc ipl 2026 scorecard live: दिल्ली कैपिटल्स ने 3 ओवर में बनाए 9 रन
दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी ने 3 ओवर में 9 रन बना लिए हैं। लीजेल ली 4(14) और शेफाली वर्मा 5(4) रन बनाकर खेल रही हैं।rcb vs dc ipl 2026 scorecard live: पहले ओवर में दिल्ली ने बनाए 5 रन
दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एक ओवर में बगैर किसी नुकसान के 5 रन बना लिए हैं। शेफाली वर्मा 4 (3) और लीजेल ली 1 (3) रन बनाकर खेल रहे हैं।rcb vs dc ipl 2026 scorecard live: दिल्ली कैपिटल्स बल्लेबाजी करने उतरी
दिल्ली कैपिटल्स की टीम फाइनल मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी है। लीजेल ली और शेफाली वर्मा ने की है पारी की शुरुआती।rcb vs dc ipl 2026 scorecard live: थोड़ी देर में शुरू होगा मुकाबला
क्लोजिंग सेरेमनी समाप्त हो चुकी है और थोड़ी देर में मुकाबला शुरू होने जा रहा है।rcb vs dc ipl 2026 scorecard live: दिल्ली कैपिटल्स ने सीजन में चेज करते हुए जीते हैं मुकाबले
दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन सभी मैच चेज करते हुए जीते हैं। उनके सामने ऐसे में फाइनल मुकाबले में बड़ा स्कोर पहले बल्लेबाजी करते हुए खड़ा करने की चुनौती आ खड़ी हुई है।rcb vs dc ipl 2026 scorecard live: दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11
शेफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लौरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमाह रोड्रिग्स (कप्तान), मारिज़ैन कप्प, चिनेले हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, नंदनी शर्मा, एन श्री चरणी।rcb vs dc ipl 2026 scorecard live: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग-11
स्मृति मंधाना (कप्तान), ग्रेस हैरिस, जॉर्जिया वोल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, नादिन डी क्लार्क, पूजा वस्त्रकार, श्रेयंका पाटिल, सयाली सतघरे, अरुंधति रेड्डी, लॉरेन बेलrcb vs dc ipl 2026 scorecard live: आरसीबी ने जीता टॉस, किया गेंदबाजी का फैसला
आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। आरसीबी ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली ने भी अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है।rcb vs dc ipl 2026 scorecard live: लीग दौर में रही एक-एक की बराबरी
दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन में लीग दौर में दो बार भिड़ीं जिसमें एक एक बार बाजी दोनों टीमों के हाथ लगी। पहले मुकाबले में दिल्ली ने आरसीबी ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी। वहीं दूसरे मुकाबले मे ंदिल्ली ने आरसीबी को 7 विकेट से मात दी थी।rcb vs dc ipl 2026 scorecard live: आरसीबी रही अंक तालिका में टॉप पर
आरसीबी की टीम विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन की टॉपर रही है लीग दौर में खेले 8 मैच में से 6 में उसे जीत और 2 में हार मिली है।rcb vs dc ipl 2026 scorecard live: शाम सात बजे होगा टॉस
विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन के फाइनल मुकाबले का टॉस शाम सात बजे होगा और मैच साढ़े सात बजे से शुरू होगा।rcb vs dc ipl 2026 scorecard live: ऐसी है दिल्ली कैपिटल्स की टीम
जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), तानिया भाटिया, (विकेटकीपर), लुसी हैमिल्टन, चिनेले हेनरी, मारिजान काप, अलाना किंग, लिजेल ली, मिन्नू मणि, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, शैफाली वर्मा, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, प्रगति सिंह, एडडला स्रुजाना, लौरा वोलवार्ट।rcb vs dc ipl 2026 scorecard live: ऐसी है आरसीबी की टीम
स्मृति मंधाना (कप्तान), लॉरेन बेल, नादिन डी क्लर्क, ऋचा घोष (विकेटकीपर), ग्रेस हैरिस, दयालन हेमलता, गौतमी नाइक, श्रेयांका पाटिल, कुमार प्रथ्योशा, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, सयाली सतघरे, लिन्से स्मिथ, पूजा वस्त्राकर, जॉर्जिया वोल, राधा यादव।rcb vs dc ipl 2026 scorecard live: पहले खिताब पर है तीन बार की उपविजेता दिल्ली की नजर
लगातार चौथी बार फाइनल में पहुंची दिल्ली कैपिटल्स की नजर अपने पहले खिताब पर है। जेमिमा रोड्रिग्ज की कप्तानी में दिल्ली की टीम खिताबी सूखे को खत्म करने का सपना देख रही है।rcb vs dc ipl 2026 scorecard live: दूसरे खिताब पर है आरसीबी की नजर
आरसीबी की नजर विमेंस प्रीमियर लीग के दूसरे खिताब पर है। दूसरे सीजन में आरसीबी की टीम चैंपियन बनी थी।rcb vs dc ipl 2026 scorecard live: विमेंस प्रीमियर लीग का फाइनल आज
विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन का फाइनल मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज वडोदरा में खेला जा रहा है।अर्शदीप सिंह बने दूसरी पारी के किंग, तोड़ा टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड
15 अक्टूबर को एशियन गेम्स 2026 के मेडलिस्ट से मिलेंगे पीएम नरेंद्र मोदी
SA vs AUS 1st Test Day 3 Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने मजबूत की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में मजबूत की पकड़
Ranji Trophy: रोहित शर्मा ने रणजी ट्रॉफी में मचाया धमाल, मध्य प्रदेश को सस्ते में समेटा
PAK vs SL: कप्तानी में साहिबजादा फरहान का विजयी आगाज, श्रीलंका को हराकर सीरीज पर किया कब्जा
© 2026 Times Horizon Private Limited
