WPL Delhi Capitals Team 2023 Players List: सहवाग की तरह विस्फोटक बल्लेबाजी करने वाली खिलाड़ी पर दिल्ली का दांव

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Feb 13, 2023, 08:52 PM IST

WPL Delhi Capitals Team 2023 Players List: दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने युवा खिलाड़ियों पर ज्यादा दांव लगाया है। दिल्ली ने जेमिमा, शेफाली और मेग लेनिंग को बल्लेबाजी के रूप में शामिल किया। इसके अलावा टीम ने विकेटकीपर के तौर पर तानिया भाटिया और अपर्णा मंडल को टीम में शामिल किया।

WPL Delhi Capitals Team 2023 Players List, Full Squad: दिल्ली कैपिटल्स टीम ने वुमेन आईपीएल के पहले सीजन में युवा खिलाड़ियों पर ज्यादा दांव लगाया है। हाल ही में भारत को अंडर-19 में पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाली शेफाली वर्मा और जेमिमा रॉड्रिक्स के रूप में इस टीम में दो बड़ा भारतीय चेहरा है। दिल्ली ने 18 खिलाड़ियों को स्क्वॉड में शामिल किया है, जिसमें से 6 ओवरसीज खिलाड़ी हैं और 12 भारतीय खिलाड़ी हैं।

delhi capitals squad

दिल्ली कैपिटल्स की WPL में टीम

बैटर- दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी युवा और अनुभव का मिश्रण है। बैटर के तौर पर दिल्ली ने जेमिमा रॉड्रिक्स (2.2 करोड़), शेफाली वर्मा (2 करोड़), मेग लेनिंग(1.10 करोड़), लौरा हैरिस(45 लाख) में खरीदा है।

End of Feed