WPL Auction 2023: महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के लिए सोमवार (13 फरवरी, 2023) को हुई नीलामी के दौरान सोनम यादव को मुंबई इंडियंस ने 10 लाख रुपए में खरीदा। वह एक प्रतिभाशाली ऑलराउंडर हैं, जो कि मूल रूप से यूपी के फिरोजाबाद की रहने वाली हैं। 18 जुलाई, 2007 को जन्मीं यादव भारतीय अंडर-19 टीम के साथ यूपी वीमेंस टीम से खेलती हैं।
WPL Auction 2023: सोनम यादव को मुंबई इंडियंस ने खरीदा है। (फाइल)
उन्होंने 13 साल की उम्र से खेलना चालू कर दिया था। वह तब लड़कों के साथ खेलती थीं और अपनी प्रतिभा के बलबूते अपनी उम्र से बड़े-बड़े लड़कों को आउट कर देती थीं। उन्होंने इसके बाद फिरोजाबाद में कोचिंग ली और आगे का सफर तय किया। कम ही लोग जानते हैं कि यादव के पिता एक मजदूर हैं और फैक्ट्री में काम करते हैं।
🔨 Sonam TO Mumbai! Mumbai Indians earn the services of Sonam Yadav for a price of ₹10 Lacs.#UnstoppableUP #UPCA… t.co/5Y8Cpt0p75
— ANI (@ANI) Feb 13, 2023
मंधाना बिकीं सबसे महंगी, 10 इंडियन प्लेयर्स को मिले एक करोड़ से ज्यादा रुपए
टीम इंडिया की उप-कप्तान स्मृति मंधाना डब्ल्यूपीएल की नीलामी में सबसे अधिक रकम में बिकने वाली प्लेयर रहीं, जिन्हें आरसीबी ने बोली की टक्कर में मुंबई इंडियंस को पछाड़ते हुए 3.40 करोड़ रूपए (410,000 डॉलर) में खरीदा। ऑक्शन में 10 भारतीय खिलाड़ी एक करोड़ रूपए से ज्यादा की राशि हासिल करने में सफल रहीं, पर कप्तान हरमनप्रीत कौर को मुंबई इंडियंस ने काफी सस्ता मंधाना से आधी राशि में 1.80 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया। वह मुंबई की सबसे महंगी खिलाड़ी भी नहीं हैं क्योंकि टीम ने इंग्लैंड की नैट स्किवर ब्रंट को सबसे ज्यादा 3.20 करोड़ रुपए देकर हासिल किया।
Sonam aata Mumbaikar! 💙 #OneFamily #MumbaiIndians #AaliRe #WPLAuction t.co/Icnzt2Pvhq
— ANI (@ANI) Feb 13, 2023
हरमनप्रीत नीलामी में खरीदी गयी शीर्ष छह भारतीय खिलाड़ियों में भी शामिल नहीं है क्योंकि देश की दूसरी सबसे महंगी बिकने वाली खिलाड़ी आल राउंडर दीप्ति शर्मा हैं जिन्हें यूपी वारियर्स ने 2.6 करोड़ रूपये में खरीदा। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिये मशहूर युवा शेफाली वर्मा और रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ विश्व टी20 मैच की स्टार रहीं जेमिमा रोड्रिग्स को दिल्ली कैपिटल्स ने क्रमश: दो और 2.20 करोड़ रूपये में खरीदा। आल राउंडर पूजा वस्त्राकर (मुंबई इंडियंस) और ऋचा घोष (आरसीबी) को भी 1.90 करोड़ रूपये मिले। जेमिमा और ऋचा को रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ मिली जीत से काफी फायदा मिला।
