क्रिकेट

WPL Auction: 5 ओवरसीज खिलाड़ी जिन पर हो सकती है पैसों की बारिश, एलिसा हेली पर नजर

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Feb 13, 2023, 08:00 AM IST

वुमेन प्रीमियर लीग 2023 का ऑक्शन सोमवार को होगा। इस ऑक्शन में 409 खिलाड़ियों की किस्मत दांव पर होगी जिस पर 5 टीमें बोली लगाएंगी। इस ऑक्शन में 5 ऐसी ओवरसीज खिलाड़ी हैं, जिन पर सभी टीम की नजर होगी। इसमें से ज्यादातर खिलाड़ी वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से होगी। एलिस हेली पर पैसों की बारिश हो सकती है।

Image

वुमेन प्रीमियर लीग 2023 ऑक्शन

Photo : Twitter

वुमेंस प्रीमियर लीग का पहला सीजन चार मार्च से 26 मार्च के बीच खेला जाएगा। इस लीग से पहले 13 फरवरी को होने वाले ऑक्शन में 409 खिलाड़ियों की किस्मत दांव पर होगी। इसमें से 163 ओवरसीज खिलाड़ी हैं। लेकिन 5 खिलाड़ी ऐसी हैं, जिन पर हर टीम की नजर होगी और वह इन्हें अपनी टीम में शामिल करने में हिचकेगी नहीं। यही कारण है कि इन 5 खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश हो सकती है।

मेग लेनिंग- चार बार ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाली लेनिंग ने 2010 में इंग्लैंड के खिलाफ अपने दूसरे ही मैच में सेंचुरी जड़कर सनसनी मचा दी थी। टी20 क्रिकेट की बात करें तो उन्होंने 128 टी20 मैच में 36.27 की औसत से 3,337 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने वुमेन बिग बैश लीग के 78 मैच में 2,725 रन बनाए हैं।

एलिसा हेली- हेली की पहचान बड़े शॉट लगाने वालों में होती है। पिछले एक दशक से लगातार वह अपनी टीम के लिए रन बनाते आईं हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2020 में भारत के खिलाफ खेली गई उनकी पारी आज तक फैंस नहीं भूले होंगे।

मारिजान कप- साउथ की मारिजान कप पर सभी टीम की नजर होगी। उन्होंने 1 टेस्ट, 109 वनडे और 82 T20I में क्रमश: 193, 2100 और 1068 रन बनाए हैं। उनके पास वुमेन बिग बैश लीग खेलने का भी अच्छा-खासा अनुभव है। उन्होंने 111 मैच में 21.56 की औसत से 1164 रन बना चुकी है।

एमिलिया कैर- वनडे में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाली न्यूजीलैंड की कैर भी इस रेस में आगे हैं। कैर ने 56 टी20 मैच में 565 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 55 विकेट भी हासिल किए हैं।

एश्ले गार्डनर-टी20 लीग में ऑलराउंडर की भूमिका सबसे अहम होती है। ऐसे में गार्डनर टीम के लिए सबसे उपयुक्त है। गार्डनर ने 67 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 1,066 रन बनाए हैं और 43 विकेट लिया है। उनके पास 111 वुमेन बिग बैश लीग मैच खेलने का भी अनुभव है।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article