LIVE

WPL Auction 2024 Highlights : विमेंस प्रीमियर लीग का ऑक्शन समाप्त, काशवी गौतम को मिली सबसे ज्यादा रकम

शेखर झाUpdated Dec 9, 2023, 18:36 IST
WPL Auction 2024 Highlights : विमेंस प्रीमियर लीग का ऑक्शन समाप्त, काशवी गौतम को मिली सबसे ज्यादा रकम

WPL Auction 2024 Highlights : विमेंस प्रीमियर लीग का ऑक्शन समाप्त, काशवी गौतम को मिली सबसे ज्यादा रकम

WPL Auction 2024 Live, Women's Premier League Auction highlights: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के सीजन-2 के लिए आज यानी शनिवार को ऑक्शन का आगाज हो चुका है। मुंबई में हो रहे ऑक्शन में कुल 165 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। कैप्ड खिलाड़ियों से ऑक्शन का आगाज होगा। इस दौरान 21 सेटों में कुल 165 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। बता दें कि ऑक्शन के लिए 165 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें 104 भारतीय खिलाड़ी हैं, जबकि 61 विदेशी खिलाड़ी हैं। नीलामी के लिए 50 लाख की बेस प्राइस में सिर्फ दो खिलाड़ी शामिल हैं।

WPL 2024 Auction Live streaming Watch Online Here

DEC 09, 2023 18:36 IST

WPL Auction 2024 Live Updates: वुमेंस प्रींमियर लीग का ऑक्शन समाप्त

वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 का ऑक्शन समाप्त हो चुका है।
DEC 09, 2023 18:28 IST

WPL Auction 2024 Live Update: सोफी मॉलन्यू को बेंगलोर ने खरीदा

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी सोफी मॉलन्यू को आरसीबी ने खरीदा है।
DEC 09, 2023 18:23 IST

WPL Auction 2024 Live: गौहर सुल्ताना को यूपी वॉरियर्स ने खरीदा

गौहर सुल्ताना को यूपी वॉरियर्स ने 30 लाख रुपए में खरीदा है।
DEC 09, 2023 18:30 IST

WPL Auction 2024 Live Updates: सिमरन बहादुर को बेंगलोर ने खरीदा

सिमरान बहादुर को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 30 लाख रुपए में खरीदा है।
DEC 09, 2023 18:31 IST

Womens Premier Auction 2024 Update: सबिनेनी मेधना को बेंगलोर ने खरीदा

सबिनेना मेधना को आरसीबी ने 30 लाख में खरीदा है।
DEC 09, 2023 18:20 IST

WPL Auction 2024 Live: वेदा कृष्णमूर्ति को गुजरात जायंट्स ने खरीदा

वेदा कृष्णमूर्ति को 30 लाख में गुजराज जायंट्स ने खरीदा है।
DEC 09, 2023 18:31 IST

Women's Premier League Auction 2024 Live: शुभा सतीश रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में शामिल

शुभा सतीश को आरसीबी ने 10 लाख रुपए में खरीदा है।
DEC 09, 2023 17:47 IST

WPL Auction 2024 Live: कीर्तना बालकृष्णन को मुंबई इंडियंस ने खरीदा

ऑलराउंडर कीर्तना बालकृष्णन को मुंबई इंडियंस ने 10 लाख में खरीद लिया है।
DEC 09, 2023 17:46 IST

WPL Auction 2024: फातिमा जाफर मुंबई इंडियंस में शामिल

फातिमा जाफर को मुंबई इंडियंस ने 10 लाख रुपए में खरीदा है।
DEC 09, 2023 17:45 IST

WPL Auction 2024 Live: अश्विनी कुमारी दिल्ली कैपिटल्स में शामिल

अश्विनी कुमारी को दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख में खरीदा है।
DEC 09, 2023 17:44 IST

WPL Auction 2024 Live: मन्नत कश्यप को गुजरात जायंट्स ने खरीदा

मन्नत कश्यप को गुजरात जायंट्स ने 10 लाख रुपए में खरीदा है।
DEC 09, 2023 17:51 IST

WPL Auction 2024 Live: केथरिन ब्रायस गुजरात जायंट्स में शामिल

स्कॉटलैंड की केथरिन ब्रायस को गुजरात जायंट्स ने 10 लाख रुपए में खरीदा है।
DEC 09, 2023 17:40 IST

WPL Auction 2024 Live: लॉरेन चिटेल को गुजरात जायंट्स ने खरीदा

लॉरेन चिटेल को गुजरात जायंट्स ने 30 लाख रुपए में खरीद लिया है।
DEC 09, 2023 16:40 IST

WPL Auction 2024 Live: काशवी गौतम पर हुई पैसों की बरसात

काशवी गौतम पर ऑक्शन में पैसों की बरसात हुई। कशवी को गुजरात जायंट्स ने 2 करोड़ रुपए में खरीदा। उनका बेस प्राइज 10 लाख रुपए था।
DEC 09, 2023 16:07 IST

WPL Auction 2024 Live: वृंदा दिनेश पर भी लगी बड़ी बोली

भारत की वृंदा दिनेश पर भी ऑक्शन में बड़ी बोली लगी। उनको यूपी वॉरियर्ज टीम ने 1.30 करोड़ रुपए में बिकी। उनका बेस प्राइज 10 लाख था।
DEC 09, 2023 16:00 IST

WPL Auction 2024 Live: एकता बिष्ट को आरसीबी ने खरीदा

भारतीय गेंदबाज एकता बिष्ट को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने खरीदा। टीम ने एकता को 60 लाख रुपए में खरीदा। उनका बेस प्राइज 30 लाख था। ये मौजूदा ऑक्शन में बिकने वाली दूसरी भारतीय खिलाड़ी हैं।
DEC 09, 2023 15:57 IST

WPL Auction 2024 Live: कैट क्रॉस को आरसीबी ने खरीदा

इंग्लैंड की गेंदबाज कैट क्रॉस को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने बेस प्राइज पर खरीदा। उनका बेस प्राइज 30 करोड़ रुपए था।
DEC 09, 2023 15:54 IST

WPL Auction 2024 Live: शबनम इस्माइल को मुंबई ने खरीदा

दक्षिण अफ्रीका की तेज गेंदबाज शबनम इस्माइल पर कई फ्रेंचाइजी ने रुचि दिखाई, लेकिन अंत में मुंबई इंडियंस ने बाजी मार ली। मुंबई इंडियंस ने शबनम को 1.20 करोड़ रुपए में खरीदा। उनका बेस प्राइज 40 लाख रुपए था।
DEC 09, 2023 15:52 IST

WPL Auction 2024 Live: किम गार्थ भी रहीं अनसोल्ड

ऑस्ट्रेलिया की स्टार गेंदबाज किम गार्थ को भी ऑक्शन में खरीददार नहीं मिला। वे अनसोल्ड रहीं। उनका बेस प्राइज 50 लाख रुपए था।
DEC 09, 2023 15:43 IST

WPL Auction 2024 Live: पांच खिलाड़ी पर लगी बोली

विमेंस प्रीमियर लीग के ऑक्शन में शुरुआती 36 मिनट में सिर्फ पांच खिलाड़ियों को खरीदा गया। इसमें 4 खिलाड़ी विदेशी हैं, जबकि सिर्फ एक खिलाड़ी भारतीय हैं। इन पांच खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजियों ने कुल 4 करोड़ रुपए खर्च कर दिए हैं।