WPL Auction: आईसीसी अवार्ड जीतने वाली भारतीय गेंदबाज को मिली नीलामी में कितनी राशि?

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 13, 2023, 07:14 PM IST

आईसीसी द्वारा साल 2022 की इमर्जिंग प्लेयर चुनी गईं भारतीय तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर को बेस प्राइज से तीन गुना कीमत पर आरसीबी ने अपनी टीम में शामिल किया है।

मुंबई: अपनी धारदार और घातक स्विंग गेंदबाजी के दम पर महिला क्रिकेट में अलग पहचान बनाने वाली रेणुका सिंह ठाकुर को विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन के लिए मुंबई में हुई नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने 1.5 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। आईसीसी द्वारा साल 2022 की उभरती हुई युवा खिलाड़ी चुनी गईं रेणुका का बेस प्राइज 50 लाख रुपये था। उन्हें तीन गुना कीमत पर आरसीबी ने अपने दल में जगह दी है। वो स्मृति मंधाना के साथ कंधे से कंधा मिलाती नजर आएंगी।

Renuka-Singh-Thakur

रेणुका सिंह ठाकुर(साभार BCCI)

ऐसा रहा है अबतक का अंतरराष्ट्रीय करियर

27 वर्षीय रेणुका ठाकुर ने साल 2021 में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय टी20 डेब्यू ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था। वहीं साल 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था। रेणुका ने अबतक भारत के लिए 7 वनडे और 28 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने क्रमश: 18 और 24 विकेट चटकाए हैं। वनडे में उनका गेंदबाजी औसत 14.88 का और टी20 में 26.62 का रहा है। टी20 में उनकी इकोनॉमी 6.45 की रही है।

कॉमनवेल्थ गेम्स में मचाया था धमाल

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में रेणुका ठाकुर ने शानदार गेंदबाजी की थी और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाली खिलाड़ी बनी थीं। उन्होंने 5 मैच में 11 विकेट 9.45 के शानदार औसत से अपने नाम किए थे।

End of Feed