Winner of Purple Cap in 2024: विमंस प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन का अंत आरसीबी की दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 8 विकेट के अंतर से जीत के साथ हुआ। दिल्ली कैपिटल्स की टीम खिताबी मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.3 ओवर में 113 रन बनाकर ढेर हो गई थी। जिसके बाद जीत के लिए मिले 114 रन के लक्ष्य को 3 गेंद और 8 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। आरसीबी की टीम 17 साल में पहली बार किसी ट्रॉफी पर कब्जा करने में सफल हुई है। सीजन में रनों की जमकर रनों की बारिश देखने को मिली। अंत में अनुभवी खिलाड़ियों का दबदबा सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर्स की लिस्ट में देखने को मिला। इन पांच खिलाड़ियों के बीच हुई ऑरेंज कैप को हासिल करने के लिए रेस।
WPL 2024 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
| क्रमांक | प्लेयर | मैच | विकेट |
| 1 | श्रेयंका पाटिल(आरसीबी) | 8 | 13 |
| 2 | आशा शोभना (आरसीबी) | 10 | 12 |
| 3 | सोफी मॉलिन्यू (आरसीबी) | 10 | 12 |
| 4 | मारिजान कप (दिल्ली कैपिटल्स) | 7 | 11 |
| 5 | जेस जॉनसेन (दिल्ली कैपिटल्स) | 7 | 11 |
श्रेयंका पाटिल
आरसीबी के लिए खेलने वाली 21 वर्षीय श्रेयंका पाटिल विमेंस प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज रहीं। श्रेयंका ने 8 मैच की 8 पारियों में 12.07 के औसत और 7.30 की इकोनॉमी के साथ सबसे ज्यादा 13 विकेट लिए। फाइनल में श्रेयंका ने 3.3 ओवर में 12 रन देकर 4 विकेट झटके और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज रहीं।
