Orange Cap Winner, WPL 2024 Highest Runs Scorer: विमंस प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन का अंत आरसीबी की दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 8 विकेट के अंतर से जीत के साथ हुआ। दिल्ली कैपिटल्स की टीम खिताबी मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.3 ओवर में 113 रन बनाकर ढेर हो गई थी। जिसके बाद जीत के लिए मिले 114 रन के लक्ष्य को 3 गेंद और 8 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। आरसीबी की टीम 17 साल में पहली बार किसी ट्रॉफी पर कब्जा करने में सफल हुई है। सीजन में रनों की जमकर रनों की बारिश देखने को मिली। अंत में अनुभवी खिलाड़ियों का दबदबा सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर्स की लिस्ट में देखने को मिला। इन पांच खिलाड़ियों के बीच हुई ऑरेंज कैप को हासिल करने के लिए रेस।
एलिस पैरी ऑरेंज कैप विजेता(साभार WPL)
WPL 2024 सबसे ज्यादा रन बनाने वाल टॉप 5 खिलाड़ी (WPL 2024 Most Runs Scorers)
औसत
| क्रमांक | प्लेयर | टीम | रन | पारी |
एलिस पैरी के सिर पर सजी ऑरेंज कैप
एलिसा पेरी के बल्ले का जादू विमेंस प्रीमियर लीग में इस बार सर चढ़कर बोला। पैरी ने 9 मैच की 9 पारियों में 4 बार नाबाद रहते हुए 347 रन 125.72 के स्ट्राइक रेट और 69.4 के औसत से बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक भी निकले। जिसमें 66 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी रहा। लीग दौर के आखिरी मुकाबले से लेकर फाइनल तक पैरी ने लगातार तीन मैच में आरसीबी की जीत में गेंद और बल्ले दोनों से योगदान दिया। अंत में पैरी मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर का खिताब तो अपने नाम नहीं कर सकीं लेकिन उनके सिर पर ऑरेंज कैप सजी। इस रेस में उन्होंने मेग लैनिंग और शेफाली वर्मा को पीछे छोड़ा। पहले सीजन मेल लैनिंग ने ऑरेंज कैप अपने नाम की थी।
