क्रिकेट

WPL 2024 Orange Cap Winner: एलिस पैरी के सिर पर सजी ऑरेंज कैप, जानिए किन खिलाड़ियों को रनों की दौड़ में पछाड़ा

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 18, 2024, 01:39 AM IST

Orange Cap, holder Name, WPL 2024: ऑस्ट्रेलिया की धाकड़ ऑलराउंडर एलिसा पैरी विमेंस प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप पर कब्जा करने में सफल रहीं। उन्होंने रनों की रेस में हमवतन मेग लैनिंग को पीछे छोड़ा। शेफाली वर्मा टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय खिलाड़ी रहीं।

Image

एलिस पैरी ऑरेंज कैप विजेता(साभार WPL)

Orange Cap Winner, WPL 2024 Highest Runs Scorer: विमंस प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन का अंत आरसीबी की दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 8 विकेट के अंतर से जीत के साथ हुआ। दिल्ली कैपिटल्स की टीम खिताबी मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.3 ओवर में 113 रन बनाकर ढेर हो गई थी। जिसके बाद जीत के लिए मिले 114 रन के लक्ष्य को 3 गेंद और 8 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। आरसीबी की टीम 17 साल में पहली बार किसी ट्रॉफी पर कब्जा करने में सफल हुई है। सीजन में रनों की जमकर रनों की बारिश देखने को मिली। अंत में अनुभवी खिलाड़ियों का दबदबा सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर्स की लिस्ट में देखने को मिला। इन पांच खिलाड़ियों के बीच हुई ऑरेंज कैप को हासिल करने के लिए रेस।

WPL 2024 सबसे ज्यादा रन बनाने वाल टॉप 5 खिलाड़ी (WPL 2024 Most Runs Scorers)

औसत
क्रमांकप्लेयरटीमरनपारी

स्ट्राइकरेट

सर्वश्रेष्ठ1एलिस पैरीआरसीबी347969.4125.72662मेग लैनिंगदिल्ली कैपिटल्स331936.77123.04603शेफाली वर्मादिल्ली कैपिटल्स309938.62156.85714स्मृति मंधानाआरसीबी3001030133.92805दीप्ति शर्मायूपी वॉरियर्स295898.33136.5788*

एलिस पैरी के सिर पर सजी ऑरेंज कैप

एलिसा पेरी के बल्ले का जादू विमेंस प्रीमियर लीग में इस बार सर चढ़कर बोला। पैरी ने 9 मैच की 9 पारियों में 4 बार नाबाद रहते हुए 347 रन 125.72 के स्ट्राइक रेट और 69.4 के औसत से बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक भी निकले। जिसमें 66 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी रहा। लीग दौर के आखिरी मुकाबले से लेकर फाइनल तक पैरी ने लगातार तीन मैच में आरसीबी की जीत में गेंद और बल्ले दोनों से योगदान दिया। अंत में पैरी मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर का खिताब तो अपने नाम नहीं कर सकीं लेकिन उनके सिर पर ऑरेंज कैप सजी। इस रेस में उन्होंने मेग लैनिंग और शेफाली वर्मा को पीछे छोड़ा। पहले सीजन मेल लैनिंग ने ऑरेंज कैप अपने नाम की थी।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article