WPL 2024, MIW vs UPW: मुंबई इंडियन्स ने दी यूपी वॉरियर्स को करारी मात, दर्ज की चौथी जीत

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 7, 2024, 11:06 PM IST

डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियन्स की टीम गुरुवार को यूपी वॉरियर्ज को 42 रन के अंतर से मात देकर फिर से जीत की राह पर लौट आई है।

नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियन्स की टीम एक बार फिर जीत की राह पर लौट आई है। गुरुवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई ने यूपी वॉरियर्स को 42 रन के अंतर से मात दी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने यूपी के सामने जीत के लिए 161 रन का लक्ष्य रथा था लेकिन यूपी की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 118 रन बना सकी।

Mumbai Indians

मुंबई इंडियन्स (साभार WPL)

जीत के लिए 161 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी वॉरियर्स की शुरुआत बेहद खराब रही। 15 के स्कोर तक पहुंचने तक किरन नावगिरे(7),चमारी अटपट्टू(3) और एलिसा हीली(3) पवेलियन लौट गईं। नावगिरे को इशाक ने बोल्ड किया। वहीं चमारी अटपट्टू हैली मैथ्यूज की गेंद पर लपकी गईं। पाचवें ओवर की पहली गेंद पर शबनम इस्माइल ने ऐलिसा हीली को बोल्ड करके यूपी को बैकफुट पर धकेल दिया।

End of Feed