क्रिकेट

WPL 2023, MI vs UPW Eliminator: जानिए कब और कहां देखें मुंबई इंडियन्स और यूपी वॉरियर्ज के बीच एलिमिनेटर मुकाबला

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 24, 2023, 12:00 PM IST

WPL 2023, MUMBAI INDIANS VS UP WARRIORZ, Eliminator Match Live Score Streaming Online & Telecast (मुंबई इंडियन्स और यूपी वॉरियर्स एलिमिनेटर मैच क्रिकेट स्कोर का सीधा प्रसारण): विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन के खिताबी मुकाबले की दूसरी टीम का फैसला मुंबई इंडियन्स और यूपी वॉरियर्ज के बीच एलिमिनेटर मुकाबले के परिणाम से होगा। जानिए कब और कहां खेला जाएगा ये मुकाबला।

Image

डब्लूपीएल 2023 मुंबई इंडियन्स बनाम यूपी वॉरियर्स (साभार WPL)

Photo : Twitter

WPL 2023, Mumbai Indians vs UP Warriorz (MI vs UPW) Eliminator Match Live Cricket Score Streaming & Telecast on Jio Cinema: विमेंस प्रीमियर लीग का पहला सीजन अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। मेग लेनिंग की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम लीग राउंड में टॉप पर रहते हुए सीधे फाइनल में प्रवेश कर चुकी है। ऐसे में फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम के नाम का फैसला आज हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियन्स और एलिसा हीली की कप्तानी वाली यूपी वॉरियर्ज टीम के बीच भिड़ंत के बाद होगा। आइए जानते हैं इस मुकाबले का लुत्फ आप कब कहां और कैसे उठा सकते हैं।

मुंबई इंडियन्स और यूपी वॉरियर्ज के बीच कब और कहां खेला जाएगा एलिमिनेटर मुकाबला? (Where will MI vs UPW Eliminator Match be Played)

विमेंस प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियन्स और यूपी वॉरियर्ज के बीच एलिमिनेटर मुकाबला 24 मार्च को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा मुंबई इंडियन्स और यूपी वॉरियर्ज के बीच एलिमिनेटर मुकाबला? (Timing of MI vs UPW Eliminator Match WPL 2023)

मुंबई इंडियन्स और यूपी वॉरियर्ज के बीच एलिमिनेटर मुकाबला शुक्रवार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। टॉस मैच से आधा घंटा पहले होगा।

मुंबई इंडियन्स और यूपी वॉरियर्ज के बीच एलिमिनेटर मुकाबले का सीधा प्रसारण कहां-कहां होगा? (Where to watch MI vs UPW Eliminator Match Live Telecast on TV)

मुंबई इंडियन्स और यूपी वॉरियर्ज के बीच एलिमिनेटर मुकाबले का सीधा प्रसारण सीधा प्रसारण आप स्पोर्ट्स 18 चैनल पर देख सकते हैं।

कहां देखें मुंबई इंडियन्स और यूपी वॉरियर्ज के बीच एलिमिनेटर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग? (Where to watch MI vs UPW Eliminator Match live Streaming)

मुंबई इंडियन्स और यूपी वॉरियर्ज के बीच एलिमिनेटर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो सिनेमा ऐप पर देख सकते हैं।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article