टीम इंडिया को विश्व चैंपियन बनाने के बाद घर लौटीं शेफाली, हुआ जोरदार स्वागत

टीम इंडिया को विश्व चैंपियन बनाने के बाद घर वापस लौटीं शेफाली वर्मा का जोरदार स्वागत हुआ। शेफाली ने अपनी वर्ल्ड कप के फाइनल में सफलता की श्रेय एक साल की कड़ी मेहनत को दिया।

चंडीगढ़: भारत की महिला विश्व कप विजेता टीम की सदस्य शेफाली वर्मा ने रविवार को कहा कि पिछले एक साल में उन्हें काफी संघर्षों का सामना करना पड़ा और उन्होंने अपने खेल को बेहतर बनाने के लिए ‘कड़ी मेहनत’ की और टीम को ऐतिहासिक विश्व कप खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

Shafali Verma

शेफाली वर्मा का रोहतक पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ (फोटो क्रेडिट ANI)

चोटिल प्रतिका रावल की जगह टीम में शामिल की गईं 21 वर्षीय शेफाली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में मेजबान टीम की 52 रन की जीत के दौरान 87 रन की पारी खेलने के अलावा 36 रन देकर दो विकेट भी चटकाए जिसके लिए उन्हें मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। शेफाली ने रोहतक में एक सम्मान समारोह के बाद संवाददाताओं से कहा,'पिछला एक साल मेरे लिए बहुत कठिन रहा। मुझे बहुत संघर्षों का सामना करना पड़ा लेकिन मैं कड़ी मेहनत करती रही और ईश्वर ने मेरी मेहनत का फल मुझे दिया।'

End of Feed