IND vs AUS: रवि शास्त्री ने टीम इंडिया को दिया जीत का मंत्र, बोले- 'कुछ नया करने की जरूरत नहीं'

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 17, 2023, 04:20 PM IST

Ravi Shastri advice to Team India: क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत और ऑस्टेलिया के बीच भिड़ंत होेने वाली है। इस महा मुकाबले से पहले पूर्व कोच रवि शास्त्री ने भारतीय क्रिकेट टीम को जीत का मंत्र दिया है।

चेन्नई: भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने शुक्रवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी विश्व कप फाइनल में मेजबान टीम प्रबल दावेदार होगी और उसे अपनी रणनीति पर बरकरार रहना चाहिए।शास्त्री ने एक कार्यक्रम के इतर फाइनल में भारत की योजना पर बात करते हुए कहा कि उन्हें कुछ भी अलग करने की जरूरत नहीं है।

IND vs AUS World Cup 2023

भारत vs ऑस्ट्रेलिया

शास्त्री ने हा, ‘‘मुझे लगता है कि वे ‘रिलैक्स’ होंगे। वे घरेलू मैदान पर खेल रहे हैं और यह काफी अनुभवी टीम है। और उन्हें कुछ भी अलग करने की जरूरत नहीं है। पूर्व मुख्य कोच ने कहा- 'वे जिस तरह से खेले हैं, यह उसी तरह होगा जिस तरीके से वे पिछले मैच में खेले। इससे वे जल्द ही विश्व कप हाथ में उठाये होंगे। भारत विश्व कप जीतेगा। वे फाइनल में प्रबल दावेदार के तौर पर शुरूआत करेंगे। वे बहुत बढ़िया खेले हैं। '

End of Feed