क्रिकेट

Virat Kohli ने अपना 49वां ODI शतक जड़ने के बाद क्या कुछ कहा, यहां पढ़िए पूरा बयान

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Nov 5, 2023, 07:25 PM IST

Virat Kohli Full Statement after scoring 49th ODI Century: भारतीय क्रिकेट टीम के महान बल्लेबाज विराट कोहली ने भारतीय क्रिकेट के महानतम पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के 49 वनडे शतक की बराबरी कर ली है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप मैच में विराट ने ये कमाल किया। इसके बाद विराट ने क्या कुछ कहा, यहां पढ़िए।

Image

विराट कोहली (AP)

KEY HIGHLIGHTS
  • विराट कोहली ने की सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी
  • दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विराट ने जड़ा अपना 49वां वनडे शतक
  • पारी के बाद विराट कोहली ने अपने बयान में काफी कुछ कहा

World Cup 2023, Virat Kohli Statement after 49th Century: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में भारतीय क्रिकेट टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी और उसने यहां की पिच का पूरा फायदा उठाया। ओपनर्स की धाकड़ शुरुआत के बाद विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने मोर्चा संभाला। अय्यर ने 77 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन सबकी नजर विराट कोहली पर रही जिन्होंने आखिरकार अपना 49वां वनडे शतक पूरा कर लिया और महान सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। भारत ने दक्षिण अफ्रीका के सामने 327 रनों का लक्ष्य दिया। अपने जन्मदिन पर इस पारी के बाद विराट कोहली ने क्या कुछ कहा, आइए जानते हैं।

विराट कोहली ने अपनी शानदार शतकीय पारी के बाद दिए बयान में कहा, "आज ये एक ऐसा विकेट था जिस पर बल्लेबाजी करना मुश्किल था, हमें रोहित और शुभमन से शानदार शुरुआत मिली, मेरा काम इसे जारी रखना था। 10वें ओवर के बाद गेंद ने ग्रिप करना और घूमना शुरू कर दिया था, फिर गेंद धीमी हो गई थी और फिर मेरी भूमिका मेरे साथ खेल रहे बाकी बल्लेबाजों के साथ अच्छी बल्लेबाजी करने की थी।"

टीम प्रबंधन ने बताया था

विराट ने आगे कहा, "टीम प्रबंधन ने मुझे यही बताया था, श्रेयस ने अच्छा खेला और अंत में हमने कुछ और रन बनाए। एशिया कप के दौरान हमारी काफी बातचीत हुई, हम तीसरे और चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं, इसलिए खेल को आगे ले जाने के लिए ये पार्टनरशिप जरूरी थी। हमारी टीम में हार्दिक नहीं है, इसलिए हमें पता था कि एक या दो विकेट हमें महंगे पड़ सकते हैं, हमें काफी देर तक टिके रहना होगा और मैच को अंत तक ले जाना होगा।"

भगवान का आभारी हूं

कोहली ने कहा, "मैं भगवान का आभारी हूं कि मुझे खेलने का मौका दिया और टीम की सफलता में भूमिका अदा कर सका। इस ऐतिहासिक मैदान पर इतनी ज्यादा संख्या में आए फैंस के सामने अपने जन्मदिन पर शतक बनाना बहुत अच्छा है। पिच धीमी है, हमारे पास शानदार गेंदबाजी लाइन-अप है, लेकिन हमें कड़ी मेहनत करनी होगी। विकेट अहम होंगे, जिस तरह से पिच का व्यवहार है, जल्दी दो विकेट लेने से वे दबाव में आ जायेंगे।"

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article