क्रिकेट

पाकिस्तान के खिलाफ मेंडिस की पारी देखकर दंग रह गए सूर्यकुमार यादव, कुछ ऐसा ट्वीट किया

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Oct 10, 2023, 10:09 PM IST

Suryakumar Yadav stunned by Kusal Mendis innings: विश्व कप 2023 में मंगलवार को हैदराबाद में खेले गए पाकिस्तान-श्रीलंका मुकाबले में श्रीलंकाई बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने ताबड़तोड़ शतक जड़ा जिसने सबको हैरान करदिया। हैरान होने वालों में भारत के धुरंधर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव भी शामिल हैं। उन्होंने ट्वीट करके अपनी बात रखी।

Image

कुसल मेंडिस की पारी देखकर दंग रह गए सूर्यकुमार यादव (AP/Instagram)

World Cup 2023, PAK vs SL: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच वर्ल्ड कप 2023 का मुकाबला मंगलवार को हैदराबाद में खेला गया। इस मैच में श्रीलंकाई टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी और उनके स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) ने ऐसी धुआंधार पारी खेली जिसने सबको हैरान कर दिया। मेंडिस ने श्रीलंका के वनडे विश्व कप इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ा, सिर्फ 65 गेंदों में और 77 गेंदों में 122 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। उनकी इस धमाकेदार पारी को देखकर भारतीय क्रिकेट स्टार सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) भी हैरान रह गए।

कुसल मेंडिस ने 124 मिनट तक चली अपनी इस पारी में पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और 77 गेंदों में 122 रन जड़ डाले। इस दौरान उनके बल्ले से 14 चौके और 6 शानदार छक्के निकले। उनके साथ-साथ सदीरा समरविक्रम ने भी 108 रनों की पारी खेली जिससे श्रीलंकाई टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट खोते हुए 344 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।

टीम होटल में बैठकर भारतीय क्रिकेट स्टार सूर्यकुमार यादव भी कुसल मेंडिस की पारी का लुत्फ उठा रहे थे। उन्होंने जब मेंडिस के शॉट्स और उनकी धमाकेदार सेंचुरी देखी तो वो दंग रह गए और ट्वीट करने से खुद को रोक ना सके। उन्होंने लिखा, "कुसल मेंडिस, क्या पारी है।"

गौरतलब है कि भारत को 14 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलना है और जाहिर तौर पर टीम इंडिया का हर खिलाड़ी पाक-श्रीलंका मुकाबले को देख रहा होगा ताकि पाकिस्तानी टीम की कमजोरियों और ताकत पर नजर रखी जा सके।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article