World Cup 2023: आज श्रीलंका-अफगानिस्तान के बीच होगी भिड़ंत, दोनों के लिए है 'करो या मरो' का मुकाबला

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 30, 2023, 09:42 AM IST

विश्व कप 2023 के 30वें मुकाबले में अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच भिड़ंत होगी। दोनों टीमें के लिए यह विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए करो या मरो का वाला मुकाबला है।

पुणे: लगातार दो जीत से उत्साहित श्रीलंका को वनडे विश्व कप में अपनी उम्मीदें जीवंत रखने के लिए अफगानिस्तान के खिलाफ सोमवार को पुणे में होने वाले मैच में आत्ममुग्धता से बचना होगा। श्रीलंका और अफगानिस्तान ने अभी तक पांच मैच में दो-दो जीत दर्ज किए हैं और वह सेमीफाइनल में जगह बनाने की दौड़ में शामिल हैं। इसके लिए हालांकि उन्हें अपने बाकी बचे सभी मैच जीतने होंगे और अन्य मैच के परिणाम अपने अनुकूल रहने के लिए भी दुआ करनी होगी। इस मैच में हालांकि एक टीम को ही जीत मिलेगी और ऐसे में दूसरी टीम की संभावना लगभग खत्म हो जाएगी।

Hashmatullah Shahidi Kusal Mendis

हश्मतउल्लाह शाहीदी और कुसल मेंडिस

श्रीलंका ने पहले तीन मैच में पराजय झेलने के बाद अगले दो मैच में जीत दर्ज करके अपनी उम्मीद जगाई है लेकिन वह अगर अफगानिस्तान को कम करके आंकते हैं तो यह उनकी बहुत बड़ी भूल होगी। अफगानिस्तान ने इंग्लैंड और पाकिस्तान को हराकर अपनी क्षमता का अच्छा परिचय दिया है और वह अब श्रीलंका के खिलाफ अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखने की कोशिश करेगा।

End of Feed