क्रिकेट

World Cup 2023: भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले सेमीफाइनल में पहुंचा दक्षिण अफ्रीका, बनी दूसरी टीम

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Nov 4, 2023, 10:14 PM IST

भारत के खिलाफ कोलकाता में खेले जाने वाले विश्व कप 2023 के मुकाबले से पहले दक्षिण अफ्रीकी टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। दक्षिण अफ्रीका टीम 8 साल बाद और पांचवीं बार विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंची है।

Image

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

Photo : AP

कोलकाता: टेम्बा बावुमा की कप्तानी वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम भारत के खिलाफ कोलकाता में रविवार को खेले जाने वाले मुकाबले से पहले सेमीफाइनल में पहुंच गई है। दक्षिण अफ्रीकी टीम भारत के बाद सेमीफाइनल में पहुंचने वाले दूसरी टीम बन गई है। दक्षिण अफ्रीका को न्यूजीलैंड-पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले के नतीजे के बाद सेमीफाइनल का टिकट मिल गया।

सात में से जीते हैं 6 मैच

दक्षिण अफ्रीका की टीम अबतक खेले 7 मैच में 6 में जीत हासिल की है जबकि 1 में उसे हार का सामना करना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका का नेट रन रेट +2.290 है। उसे भारत के खिलाफ 5 नवंबर और अफगानिस्तान से 10 नवंबर को भिड़ना है। नीदरलैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका को अप्रत्याशित तौर पर हार का सामना करना पड़ा। लेकिन उसके बाद उसने अपने धमाकेदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए अब सेमीफाइनल में एंट्री कर ली।

पांचवीं बार पहुंची सेमीफाइनल में

साल 2019 में दक्षिण अफ्रीकी टीम 9 मैच में तीन जीत और 5 हार की वजह से सेमीफाइनल में पहुंचने में नाकाम रही थी। ऐसे में टेम्बा बावूमा की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। नौवीं बार विश्व कप 2023 में शिरकत करते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम पांचवीं बार(1992,1999, 2007, 2015, 2023) सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल हुई है। साल 2015 में एबी डिविलियर्स की कप्तानी में द. अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंची थी जहां उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था और उसका विश्व विजय का सपना टूट गया था।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article