Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान को मिली डायरेक्ट एंट्री, अन्य टीमों का ऐसे होगा सिलेक्शन

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 30, 2023, 10:39 AM IST

Champions Trophy 2025 qualification scenario: पाकिस्तान में खेले जाने वाले चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने क्वालिफिकेशन का तरीका बता दिया है। जिसमें वर्ल्ड कप 2023 का परफॉर्मेंस भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला है।

नई दिल्ली: मौजूदा विश्व कप तालिका में पाकिस्तान के अलावा शीर्ष सात में जगह बनाने वाली टीमें आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का क्वालिफिकेशन हासिल करेंगी।अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने 2024-2031 के अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर में चैंपियंस ट्रॉफी को फिर से शामिल किया है और टूर्नामेंट के दो सत्र 2025 और 2029 में आयोजित किए जाएंगे।

Champions Trophy 2025

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (फोटो- icc twitter)

चैम्पियंस ट्रॉफी का आयोजन पारंपरिक प्रारूप में होगा जिसमें चार टीमों को दो ग्रुप में विभाजित किया जायेगा। हर ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएगी।भारत में हो रहे विश्व कप में प्रदर्शन के आधार पर चैंपियंस ट्रॉफी में जगह बनाने के पैमाने से इंग्लैंड और बांग्लादेश जैसी टीमों को निराशा का सामना करना पड़ सकता है।

End of Feed