क्रिकेट

IND vs ENG: 'सलामत रहे दोस्ताना..' विराट कोहली ने रोहित शर्मा को गोद में उठाकर मनाया जश्व, देखें वीडियो

Virat Kohli lifts Rohit Sharma: भारत-इंग्लैंड मैच के दौरान विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच एक अलग ही दोस्ताना नजर आया जिसका वीडियो हर तरफ जमकर वायरल हो रहा है। दोनों खिलाड़ियों को ऐसे सेलिब्रेट करते देख फैंस काफी खुश हैं।

Image

रोहित शर्मा विराट कोहली

Photo : AP

Virat Kohli lifts Rohit Sharma: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में रविवार को भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को बुरी तरह से मात दे दी। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आयोजित मैच में टीम इंडिया ने 100 रनों से जीत दर्ज कर ली। ये भारत की विश्वकप की छठी जीत थी। मैच में विराट कोहली भले ही शून्य पर आउट हो गए हों लेकिन फील्डिंग के दौरान वे पूरे समय एक्टिव रहे और रोहित शर्मा के साथ एक बार फिर से उनका ब्रोमांस नजर आया।

इस मैच में भारत जिस स्कोर का बचाव कर रहा था वह मामूली था, ऐसे में हर विकेट का जश्न मनाया गया, हर सफलता महत्वपूर्ण हो गई और भावनाएं ऊंची थीं। पहली गेंद पर जो रूट को आउट करने के बाद जसप्रीत बुमराह दहाड़ रहे थे और बेन स्टोक्स को आउट करने के बाद मोहम्मद शमी अपनी मुट्ठी फुला रहे थे। ऐसे में जब शमी ने मोईन अली को आउट किया तो मैदान पर एक अलग ही नजारा देखने को मिला।

कोहली ने रोहित को लगाया गले

मोहम्मद शमी ने अपने दूसरे स्पैल की पहली ही गेंद पर मोईन अली को चकमा देकर आउट कर दिया। इस विकेट के बाद भारतीय खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली झूम उठे और उन्होंने पहले रोहित शर्मा को गोद में उठाया वहीं बाद में गले भी लगाया। दोनों के बीच इस मिलाप के वीडियो को देखकर फैंस गदगद हैं और उन्हें अपनी खुशी का कोई ठिकाना नहीं है।

यह शायद टूर्नामेंट में अब तक की सबसे कठिन जीत थी क्योंकि भारत ने पहली बार पहले बल्लेबाजी की और शुरुआती तीन विकेट गंवाकर खुद को परेशानी में डाल लिया और कप्तान रोहित शर्मा की 87 रन की पारी के बावजूद, वे 229 के स्कोर तक ही सीमित रह गए। , जिसके बाद एक उल्लेखनीय गेंदबाजी प्रयास ने मेजबान टीम को 100 रनों से जीत दिलाई।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article