क्रिकेट

World Cup 2023: खेलेंगे नहीं केन विलियमसन, लेकिन विश्व कप में इस जिम्मेदारी के साथ आ सकते हैं भारत

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 26, 2023, 07:42 PM IST

Kane Williamson News, ICC World Cup 2023: कीवी कप्तान केन विलियमसन के इस साल के आखिर में होने वाले आईसीसी वनडे विश्व कप में खेलने की संभावना नहीं है लेकिन यह चोटिल बल्लेबाज टीम के साथ मार्गदर्शक के रूप में इस बड़े टूर्नामेंट के लिए भारत आ सकता है। फिलहाल वो रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं।

Image

केन विलियमसन (AP)

KEY HIGHLIGHTS
  • केन विलियमसन को लेकर बड़ी खबर
  • चोटिल विलियमसन वनडे विश्व कप के लिए भारत आ सकते हैं
  • न्यूजीलैंड की टीम के मार्गदर्शक की भूमिका निभाने की उम्मीद

न्यूजीलैंड के सीमित ओवरों के कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) के इस साल के आखिर में होने वाले एकदिवसीय विश्व कप में खेलने की संभावना नहीं है लेकिन यह चोटिल बल्लेबाज टीम के साथ मार्गदर्शक के रूप में इस बड़े टूर्नामेंट के लिए भारत आ सकता है। मुख्य कोच गैरी स्टीड ने कहा कि वह इस अनुभवी बल्लेबाज और सीमित ओवरों के कप्तान का इस्तेमाल मार्गदर्शक जैसी भूमिका में करना चाहेंगे।

विलियमसन अपने दाहिने घुटने में चोट की सफल सर्जरी के बाद रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। विलियमसन को पिछले महीने इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात टाइटंस के लिए अपने पदार्पण मैच में क्षेत्ररक्षण करते समय चोट लगी थी।

सीमा रेखा पर छक्के को रोकने के प्रयास में विलियमसन काफी ऊंचा कूदे लेकिन नीचे जमीन पर पैर रखते हुए उनके घुटने में चोट लग गई। चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें मैदान से बाहर ले जाना पड़ा।

स्टीड ने पाकिस्तान के खिलाफ पांच मैच की एकदिवसीय श्रृंखला से पहले संवाददाताओं से कहा, ‘‘अभी कुछ भी कहना बहुत जल्दबाजी होगी। उसका ऑपरेशन हुआ है और हमें इतना पता है कि वह सफल रहा है। इसलिए वह अपने रिहैबिलिटेशन कार्यक्रम के बहुत शुरुआती चरण में है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस समय उसे पैर पर भार नहीं डालना है और उसने ब्रेस पहने हैं। उसके बस विभिन्न चरणों से गुजरना है।’’ इस चोट के कारण विलियमसन अक्टूबर में शुरू होने वाले 50 ओवर के विश्व से खिलाड़ी के तौर पर बाहर हो गए हैं क्योंकि इस चोट से उबरने का अपेक्षित समय नौ महीने है।

End of Article