India vs Australia , IND vs AUS ODI Dream11 Team, Playing 11 Today Match: क्रिकेट वर्ल्ड कप अपने अंत की ओर पहुंच गया है और फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खिताबी मुकाबला होने वाला है। इस मैच में जहां भारतीय टीम अपना तीसरा वनडे वर्ल्ड कप जीतने उतरेंगी। वहीं ऑस्ट्रेलिया की निगाहें अपना छठा खिताब जीतने पर होगी। मैच में भारत की कप्तानी रोहित शर्मा करने वाले हैं वहीं ऑस्ट्रेलिया की कमान पैट कमिंस के हाथों में है।
भारतीय क्रिकेट टीम का वर्ल्ड कप में प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है और टीम ने अपने सारे मैच जीत लिए हैं। भारत ने अपनी प्लेइंग 11 में पिछले 6 गेमों से बदलाव नहीं किया है लेकिन खिताबी मुकाबले में टीम अपने विनिंग कांबिनेशन में थोड़ चेंज कर सकती है। टीम को एक छठे गेंदबाज की कमी लंबे समय से खल रही है ऐसे में भारतीय मैनेजमेंट कुछ नया करने की फिराक में होगी।
सूर्या की जगह अश्विन की हो सकती है एंट्री
मिस्टर 360 के नाम से मशहूर सूर्यकुमार यादव को नंबर 6 पर खेलते हुए अब तक कुछ खास मौके नहीं मिले हैं क्योंकि टॉप और मिडल ऑर्डर बल्लेबाज शानदार फॉर्म में हैं। ऐसे में टीम उनकी जगह अश्निन को शामिल कर सकती है। न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल के दौरान भारत को छठे गेंदबाज की कमी खली थी और चूंकि ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी काफी मजबूत है।इसलिए भारत एक अतिरिक्त गेंदबाजी विकल्प शामिल करने पर विचार कर सकता है। अश्विन के अलावा, शार्दुल ठाकुर और प्रसिद्ध कृष्णा दो और विकल्प हैं जिन पर भारत गौर कर सकता है।
बिना बदलाव के उतर सकती है ऑस्ट्रेलिया की टीम
ऑस्ट्रेलिया की टीम सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को मात देकर आ रही है। टीम ने पिछले मैच में एक ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस को ड्रॉप करके ग्लेन मेक्लवेल को खिलाया था। इसके अलावा लाबुशेन और स्टीव स्मिथ दोनों खेले थे। ऐसे में टीम इसी विनिंग कांबिनेशन के साथ जाना चाहेगी। टीम में स्पिनर के तौर पर एडम जेम्पा रहेंगे। वहीं मेक्सवेल भी गेंदबाजी में हाथ बंटाएंगे। इसके अलावा पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क तेज गेंदबाजी की कमान संभालने वाले हैं।
भारत की प्लेइंग 11 (India playing 11)
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रित बुमरा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11 ( Australia playing 11)
ट्रैविस हेड, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), एडम जम्पा, जोश हेजलवुड।
