World Cup 2023: इंग्लैंड का आज श्रीलंका से मुकाबला, मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन के लिए है ये करो या मरो वाली भिड़ंत

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 26, 2023, 06:00 AM IST

आज श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच बेंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में विश्व कप 2023 के 25वें मुकाबले में भिड़ंत होने जा रही है। जानिए इस मुकाबले से जुड़ी सभी जरूरी बातें।

बेंगलुरू: गत चैंपियन इंग्लैंड को विश्व कप में अपने अभियान को पटरी पर लाने का गुरुवार को यहां संभवत: अंतिम मौका मिलेगा जब उसकी भिड़ंत टूर्नामेंट में जूझ रही एक अन्य टीम श्रीलंका से होगी। गत चैंपियन इंग्लैंड के चार मैच में श्रीलंका के समान दो अंक हैं और वे तालिका में नौवें स्थान पर हैं।

England Cricket team

इंग्लैंड क्रिकेट टीम

इंग्लैंड के लिए है करो या मरो का मुकाबला

श्रीलंका के खिलाफ जीत इंग्लैंड को काफी आगे नहीं ले जाएगी लेकिन यह उन्हें भारत और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों के खिलाफ होने वाले मुकाबलों के लिए थोड़ी प्रेरणा दे सकती है। श्रीलंका के खिलाफ हार हालांकि इंग्लैंड की उम्मीदों को लगभग खत्म कर देगी। जल्दी बाहर होने से बचने के लिए इंग्लैंड को हर विभाग में सुधार की जरूरत है, विशेषकर उनके बल्लेबाजों को आक्रामक होने की जरूरत है। इसके लिए उन्हें एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की तुलना में अधिक अनुकूल स्थान नहीं मिलेगा जिसकी सीमा रेखा छोटी है और पिच बल्लेबाजी के अनुकूल है।

End of Feed
Latest News

'निजी खुशियों से ऊपर राष्ट्रहित', विवेका स्मारक के उद्घाटन पर PM मोदी का युवाओं को संदेश, CM शिवकुमार बोले- देश के साथ खड़ा कर्नाटक

'पुष्पा' स्टाइल में गांजा तस्करी का खेल; पिकअप के हाइड्रोलिक चैंबर में छिपा रखे थे 56 पैकेट, वाराणसी पुलिस ने दबोचे दो तस्कर

कुलगाम आतंकी हमला: हमारी पार्टी द्वारा राज्य का दर्जा मांगते ही क्यों होती हैं ऐसी घटनाएं? फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान

'परिसीमन का समर्थन करने वाला 21वीं सदी का 'एट्टप्पन', तमिलनाडु की धरती से राहुल गांधी का BJP पर तीखा हमला

पंजाब कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं! चन्नी के समर्थन में नारेबाजी पड़ी भारी; पूर्व MLA मदनलाल जलालपुर पार्टी से निष्काषित