वर्ल्ड कप इतिहास में अब तक नहीं हुआ ऐसा, फैंस ने दिया इतना प्यार बन गया अनोखा रिकॉर्ड

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 21, 2023, 04:06 PM IST

वर्ल्ड कप 2023 को फैंस ने इतना प्यार दिया कि एक नया रिकॉर्ड बन गया। इस बार का वर्ल्ड कप खिताब ऑस्ट्रेलिया ने जीता। फाइनल मुकाबले में उसने टीम इंडिया को 6 विकेट से पटखनी दी और छठी बार यह ट्रॉफी अपने नाम की।

अहमदाबाद, 21 नवंबर (आईएएनएस)। आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 ने अब तक के सबसे अधिक दर्शकों वाला आईसीसी आयोजन बनकर इतिहास रच दिया है, जब 1,205,307 प्रशंसक सबसे बड़े क्रिकेट विश्व कप को देखने के लिए टर्नस्टाइल से गुजरे और ऑस्ट्रेलिया ने उल्लेखनीय छठा खिताब जीता।

नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम

वर्ल्ड कप फाइनल

छह मैच बचे थे और रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खचाखच भरी भीड़ के सामने विश्व कप के समापन के साथ ही दर्शकों की संख्या पहले ही दस लाख के आंकड़े को पार कर चुकी थी और गति भी बढ़ती जा रही थी।

End of Feed