श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को बड़ा झटका लगा है। श्रीलंका से 2024 में होने वाले अंडर-19 वर्ल्ड कप की मेजबानी छिन गई है। आईसीसी ने इसे साउथ अफ्रीका में कराने का फैसला किया है। ICC द्वारा य़ह फैसला श्रीलंका बोर्ड में हो रही अनियमित्ताओं को देखते हुए लिया गया है। 10 नवंबर को आईसीसी ने श्रीलंका की सदस्यता खत्म कर दी थी। यह निर्णय वहां हो रहे सरकार हस्तक्षेप के बाद लिया गया था।
उक्त जानकारी अहमदाबाद में हो रहे आईसीसी की बैठक में लिया गया। बैठक में शामिल शम्मी सिल्वा ने जानकारी शेयर करते हुए लिखा कि सर्वसमम्मति से निर्णय लिया गया है कि बोर्ड पर लगा प्रतिबंध वापस नहीं लिया जाएगा।
कब से शुरू होगा अंडर-19 वर्ल्ड कप
अंडर-19 वर्ल्ड कप 14 जनवरी से 15 फरवरी के बीच खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका के लिए यह बड़ी चुनौती होगी क्योंकि इस दौरान यहां साउथ अफ्रीका टी20 का दूसरा सीजन भी खेला जाएगा। SA20 का दूसरा सीजन 10 जनवरी से 10 फरवरी के बीच खेला जाएगा। हालांकि, साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड की ओर से भरोसा दिया गया है कि दोनों टूर्नामेंट अच्छी तरीके से आयोजित किया जाएगा।
