World Cup 2023, AFG (Afghanistan) vs NED (Netherlands) ODI Pitch Report Ekana Stadium, Lucknow Weather Forecast Today: विश्व कप 2023 में आज का मुकाबला अफगानिस्तान और नीदरलैंड की टीमों के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला अफगानिस्तान के लिए करो या मरो का मुकाबला होगा। जबकि नीदरलैंड की टीम पहले ही सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है। आज का मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम पर आयोजित होगा।
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय अंक तालिका में 6 मैचों में 3 जीत के बाद 6 अंक लेकर छठे पायदान पर है। वहीं नीदरलैंड की टीम 6 मैचों में 2 जीत के साथ 4 अंक लेकर आठवें स्थान पर है। इस तरह से अफगानिस्तान की उम्मीदें खत्म हैं लेकिन अफगानिस्तान अगर अपने बाकी बचे सभी मैच जीत जाता है तो वो सेमीफाइनल का दावा ठोंक सकता है और ये भी मुमकिन है कि पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमों को भी बाहर हो जाना पड़ जाए। फिलहाल जानते हैं कि कैसी होगी आज के मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल।
अफगानिस्तान-नीदरलैंड मैच में कैसी होगी पिच रिपोर्ट? (AFG vs NED Pitch Report)
आज का मुकाबला अफगानिस्तान और नीदरलैंड के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाना है। अब तक यहां की पिच पर बल्लेबाजों को इतना सहज महसूस नहीं हुआ है। कुछ मैचों में बड़े रन बने हैं लेकिन वो कमाल दक्षिण अफ्रीका जैसी टीमों ने किया था जिनके हर बल्लेबाज के बल्ले से सभी मैदानों में रन बरस रहे हैं। यहां की पिच पर गेंदबाजों का दबदबा दिख रहा है, ऐसे में रनों की बारिश करना बड़ा काम होगा।
आज कैसा होगा लखनऊ का मौसम? (Lucknow Weather Today)
लखनऊ का मौसम सर्दी की ओर तेजी से बढ़ रहा है और दूसरी तरफ प्रदूषण की स्थिति ने भी परेशान किया हुआ है आजकल। ऐसे में खिलाड़ियों के मुकाबला आसान नहीं होगा। बारिश के कोई आसार नहीं हैं लेकिन उमस काफी रहने वाली है। आसमान में बादल और धुंध छाई रहेगी। तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेंटीग्रेड तक जा सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेंटीग्रेड तक गिर सकता है।
अफगानिस्तान और नीदरलैंड की टीमें
अफगानिस्तान: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जदरान, रियाज हसन, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जदरान, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, मुजीबुर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, अब्दुल रहमान और नवीनुल हक।
नीदरलैंड: स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), कोलिन एकरमैन, वेस्ले बारेसी (विकेटकीपर), बास डी लीडे, आर्यन दत्त, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट, रेयान क्लेन, तेजा निदामानुरु, मैक्स ओडोड, साकिब जुल्फिकार, शारिज अहमद, लोगान वान बीक, रोल्फ वान डर मर्वे, पॉल वान मीकेरेन और विक्रमजीत सिंह।
