Women's T20 World Cup 2026: टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ करेगी अपने अभियान की शुरुआत, ऐसा है भारत का शेड्यूल

Women's T20WC 2026 Schedule: आईसीसी ने इंग्लैंड की मेजबानी में साल 2026 में 14 जून से आयोजित होने वाले महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। जानिए कैसा है भारतीय टीम का शेड्यूल?

दुबई: भारतीय महिला क्रिकेट टीम आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले मैच में 14 जून को एजबेस्टन में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरूआत करेगी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) और मेजबान इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने बुधवार को टूर्नामेंट का पूरा कार्यक्रम घोषित किया जिसमें 12 टीमें भाग लेंगी।

Women's T20 World Cup 2024

विमेंस टी20 विश्व कप 2024 की चैंपियन न्यूजीलैंड

24 दिन चलेगा ये टूर्नामेंट, लॉर्ड्स में खेला जाएगा फाइनल

अगले साल होने वाला यह टूर्नामेंट 24 दिन तक चलेगा जिसकी शुरुआत 12 जून से होगी और समापन पांच जुलाई को होगा। टूर्नामेंट के 33 मुकाबले इंग्लैंड के सात स्थानों पर खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का पहला मैच 12 जून को एजबेस्टन में मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच होगा जबकि भारत और पाकिस्तान अपने अभियान की शुरुआत एजबेस्टन में ही करेंगे। एजबेस्टन के अलावा मैच हैम्पशायर बाउल, हेडिंग्ले, ओल्ड ट्रैफर्ड, द ओवल, ब्रिस्टल काउंटी मैदान और लॉर्ड्स पर खेले जाएंगे। दो सेमीफाइनल 30 जून और दो जुलाई को ओवल में होंगे जबकि फाइनल पांच जुलाई को लॉर्ड्स में होगा।

End of Feed