क्रिकेट

Women's T20 World Cup 2023: भारत की ऑस्ट्रेलिया से होगी भिड़ंत, जानिए कैसा है टीम इंडिया का उसके खिलाफ रिकॉर्ड

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 21, 2023, 07:00 AM IST

INDW vs AUSW Head to head: टी20 विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला टीम की ऑस्ट्रेलिया से भिड़ंत होगी। जानिए कैसा है दोनों के बीच रिकॉर्ड?

Image

मेग लेनिंग और हरमनप्रीत कौर

Photo : AP

पोर्ट एलिजाबेथ: दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी में खेला जा रहे महिला टी20 विश्व कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया की बीच भिड़त तय हो गई है। पिछले बार की फाइनलिस्ट ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच इस बार फाइनल में एंट्री के लिए जंग होगी। ये मैच 23 फरवरी,2023 को केपटाउन में खेला जाएगा। भारतीय टीम लगातार तीसरी बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल(2018, 2020, 2023) में पहुंची है।

अबतक अजेय रही है ऑस्ट्रेलिया टीम

डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम हर बार की तरह टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने ग्रुप में 4 मैच में चार में जीत के साथ पहले पायदान पर रही। वहीं ग्रुप 2 में भारतीय टीम को 4 में से 3 मैच में जीत के साथ इंग्लैंड के बाद दूसरे स्थान पर रही। भारत को इंग्लैंड के खिलाफ ग्रुप मैच में 11 रन के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था।

ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं सात में से पांच खिताब

अबतक सात बार आयोजित हो चुके महिला टी20 विश्व कप के 5 खिताब ऑस्ट्रेलिया के खाते में गए हैं। पिछले छह विश्व कप में छह बार ऑस्ट्रेलियाई टीम फाइनल में पहुंची है। साल 2016 में कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ फाइनल में उसे हार का मुंह देखना पड़ा था। ऐसे में छठी बार खिताबी जीत हासिल करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को सेमीफाइनल में पटखनी देना भारत के लिए आसान नहीं होगा।

विश्व कप में हुई है कांटे की टक्कर

भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच अबतक कुल 30 मैच खेले गए हैं। जिसमें से 22 में ऑस्ट्रेलिया को और 7 में भारत को जीत हासिल हुई है। जबकि एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला। टी20 विश्व कप के इतिहास में दोनों टीमों के बीच कुल 5 बार भिड़ंत हुई है जिसमें से तीन मुकाबले ऑस्ट्रेलिया के और 2 भारत के खाते में गए हैं। पिछली बार लीग दौर में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को मात दी थी लेकिन फाइनल में वो ऐसा नहीं कर सकी।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article