WPL 2023 FINAL: कौन रचेगा इतिहास हरमनप्रीत कौर या मेग लैनिंग? खिताब के लिए आज दिल्ली और मुंबई के बीच भिड़ंत

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 26, 2023, 06:00 AM IST

DC vs MI, WPL 2023 Final: विमेंस प्रीमियर लीग के पहले और ऐतिहासिक खिताब को अपने नाम करने के इरादे से रविवार को मुंबई के ब्रेबॉन स्टेडियम में हरमनप्रीत कौर और मेग लैनिंग की कप्तानी वाली मुंबई इंडियन्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें मैदान में एक दूसरे से भिड़ेंगी। जानिए इस मैच से जुड़ी जरूरी बातें।

मुंबई: कप्तान हरमनप्रीत कौर की खराब फॉर्म के बावजूद मुंबई इंडियंस की टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रविवार को होने वाले महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) फाइनल में खिताब जीतने के लिए अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ेगी। भारतीय कप्तान ने टूर्नामेंट के शुरू में तीन अर्धशतक जमाए थे लेकिन वह अपनी इस फॉर्म को बरकरार नहीं रख पाई। उन्होंने यूपी वारियर्स के खिलाफ एलिमिनेटर में केवल 14 रन बनाए। इस मैच में नैट स्कीवर ब्रंट ने शुरू में मिले जीवनदान का फायदा उठाकर नाबाद 72 रन की पारी खेली और अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाया।

WPL-2023-Final-Meg-Lanning-Harmanpreet-Kaur

मेग लैनिंग और हरमनप्रीत कौर( साभार WPL)

हरमनप्रीत के कंधों पर टिका है मुंबई की खिताबी जीत

मुंबई को फाइनल में यदि बड़ा स्कोर खड़ा करना है तो हरमनप्रीत हो अच्छी पारी खेलनी होगी जबकि साइवर ब्रंट को भी अहम योगदान देना होगा। ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज और दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग मुंबई की कप्तान की लचर फॉर्म का पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेंगी। दिल्ली कैपिटल्स ने धीरे-धीरे लय हासिल करके मुंबई को अंक तालिका में शीर्ष से हटाया था। उसकी तरफ से बल्लेबाजी में अभी तक लैनिंग और दक्षिण अफ्रीका की ऑलराउंडर मारिजान कैप ने शानदार प्रदर्शन किया है। इसके बावजूद इन दोनों टीमों में से किसी को भी फाइनल में जीत का प्रबल दावेदार नहीं माना जा सकता है। दोनों टीमों के प्रदर्शन को देखते हुए खिताबी मुकाबला रोमांचक होने की संभावना है।

End of Feed