क्रिकेट

IND W vs SL W Dream11 Prediction: भारत और श्रीलंका के बीच रोमांचक मुकाबले से पहले यहां देखें अपनी बेस्ट ड्रीम-11 टीम

IND W vs SL W Dream11 Prediction Todays Match in hindi, India vs Sri Lanka Women T20 World Cup Match Playing: महिला टी20 वर्ल्ड कप में बुधवार को भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों का यह मुकाबला काफी महत्वपूर्ण है। इस मुकाबले के आगाज से पहले यहां देखें अपनी बेस्ट ड्रीम-11 टीम।

Image

महिला टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

Photo : Times Now Digital

IND W vs SL W Dream11 Prediction Todays Match in hindi, India vs Sri Lanka Women T20 World Cup Match Playing X1: महिला टी20 वर्ल्ड कप का रोमांच जारी है। भारतीय महिला टीम एक बार फिर रोमांचक जीत हासिल करने के लिए मैदान पर उतरेंगी। बुधवार को भारत का सामना श्रीलंका टीम से होगा। यह मुकाबला भी काफी रोमांचक होगा। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया को अपने पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा था। इसके अगले ही मैच में टीम इंडिया जीत की पटरी पर लौट आई। टीम को अपने दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ जीत मिली थी। अब हरमनप्रीत की पटलन अपनी जीत की लय को एक बार फिर बरकरार रखने उतरेंगी। टीम इंडिया 2 अंक के साथ पॉइंट टेबल में अपने ग्रुप में चौथे नंबर पर है, जबकि श्रीलंका टीम अभी तक जीत का खाता तक नहीं खोल पाई है और टीम 0 अंक के साथ पॉइंट टेबल में सबसे नीचे यानी पांचवें नंबर पर है।

भारत और श्रीलंका हेड टू हेड (IND W vs SL W Head To Head)

श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच 25 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें टीम इंडिया को 19 मैचों में जीत मिली है, जबकि श्रीलंका टीम को सिर्फ 5 मुकाबले में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच एक मैच का परिणाम नो रिजल्ट रहा है।

IND W vs SL W Match, भारत और श्रीलंका

दिनांक: 09 सितंबर 2024

समय: 7:30 PM

मैदान: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई

भारत और श्रीलंका ड्रीम-11 भविष्यवाणी

विकेटकीपर: ऋचा घोष।

बल्लेबाज: स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर।

ऑलराउंडर: चमारी अट्टापट्टू, दीप्ति शर्मा, कविशा दिलहारी।

गेंदबाज: सुगंधिका कुमारी, उदेशिका प्रबोधनी, रेणुका सिंह ठाकुर, श्रेयांका पाटिल, आशा सोभना।

भारत और श्रीलंका कप्तान और उप कप्तान

कप्तान: चमारी अट्टापट्टू।

उप-कप्तान: दीप्ति शर्मा।

भारत का स्क्वॉड (India Womens Squads)

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, यास्तिका भाटिया, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा सोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल और सजना सजीवन।

श्रीलंका का स्क्वॉड (Sri Lanka Women Squads)

चमारी अथापथु (कप्तान), अनुष्का संजीवनी, हर्षिता माधवी, नीलाक्षिका डी सिल्वा, इनोका राणावीरा, हासिनी परेरा, कविशा दिलहारी, सचिनी निसानसाला, विशमी गुणरत्ने, उदेशिका प्रबोधनी, अचिनी कुलसुरिया, सुगंधिका कुमारी, इनोशी प्रियदर्शनी, शशिनी गिम्हानी, अमा कंचना।

(*Disclaimer: भारत और श्रीलंका की यह महिला टी20 वर्ल्ड कप में प्लेइंग-11 अनुमानित है।)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article