क्रिकेट

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत के बाद लगा टीम इंडिया के लिए बधाईयों का तांता, पीएम बोले-हमारी टीम ने फिर मारी बाजी

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Nov 5, 2023, 09:23 PM IST

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 243 रन के अंतर से जीत के बाद सोशल मीडिया पर उनके लिए बधाईयों का तांता लग गया। पीएम मोदी ने भी जताई जीत पर खुशी।

Image

भारतीय क्रिकेट टीम और पीएम नरेंद्र मोदी

Photo : AP

कोलकाता: रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 243 रन के अंतर से मात देकर विश्व कप 2023 में अपना विजय अभियान जारी रखा। भारतीय टीम ने 8 मैच में 8 में जीत दर्ज करके लगातार दूसरी बार लीग दौर के बाद अंक तालिका में पहले स्थान पर रहना सुनिश्चित किया। मुश्किल विकेट पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने विराट कोहली के शानदार शतक की बदौलत 5 विकेट पर 326 रन का स्कोर खड़ा किया था। जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम 27.1 ओवर में महज 83 रन बनाकर ढेर हो गई और 243 रन के बड़े अंतर से हार झेलनी पड़ी।

भारतीय टीम की इडेन गार्डन्स में शानदार जीत के बाद बधाईयों का तांता लग गया। राजनीति, खेल और अन्य क्षेत्रों की जानीमानी हस्तियां भारतीय टीम को जीत की बधाई दे रहें हैं। बधाई देने वालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल हैं।

पीएम बोले फिर मार ली बाजी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर भारतीय टीम को बधाई देते हुए कहा, हमारी क्रिकेट टीम ने एक बार फिर बाजी मार ली। भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के लिए बहुत बधाई। शानदार टीम वर्क। उन्होंने विराट कोहली तो भी जन्मदिन का शानदार तोहफा दिया जिन्होंने आज शानदार पारी खेली।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत को विराट करार देते हुए कहा,

सच्चे चैंपियन की तरह खेल रही है टीम इंडिया

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत पर बधाई देते हुए कहा, 'दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आज के मैच में भारत पूरी तरह से हावी रहा। टीम इंडिया एक सच्चे चैंपियन की तरह खेल रही है और इस वर्ल्ड कप में अजेय बनी हुई है। एक और उल्लेखनीय जीत दर्ज करने और अपनी जीत का सिलसिला जारी रखने के लिए टीम इंडिया को बधाई।'

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article